विज्ञापन

न मैदा, न बेसन! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये क्रिस्पी स्नैक, बारिश में चाय का स्वाद हो जाएगा डबल

Atta Moong Dal Snack: क्या आप भी बारिश में बेसन पकौड़ा, समोसा से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को एक बार जरूर बनाएं.

न मैदा, न बेसन! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये क्रिस्पी स्नैक, बारिश में चाय का स्वाद हो जाएगा डबल
Atta Moong Dal Snack: बारिश के मौसम में चाय के साथ ट्राई करें यह नया और क्रिस्पी नाश्ता.
NDTV

Atta Moong Dal Snack Recipe Without Maida And Besan In Hindi: नोएडा समेत दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश ने चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट खाने का मौका दे दिया है. अगर आप भी बारिश के मौसम में गरमागरम चाय के साथ कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि, आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसमें न मैदा और न बेसन की जरूरत होती है. इस रेसिपी को हाल ही में (@ShyamlisKitchen)
नामक यूट्यूब चैनल
ने शेयर की है, जिसे देखने के बाद आप कचौड़ी, पकौड़ी और पराठे तक भूल जाएंगे. 

​घर की आम चीजों से बनता है यह टेस्टी नाश्ता-

​इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्री आसानी से हमारे घर की किचन में मिल जाती है. 

यहां देखें वीडियो- 

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं आटे वाला हेल्दी स्नैक्स-(How To Make Atta Moong Dal Snack)

सामग्री-

​आटा गूंथने के लिए-

  • बारीक सूजी - 2 बड़े चम्मच
  • पानी - 1/3 कप
  • गाजर - 2-3 बड़े चम्मच
  • प्याज - 1 मीडियम
  • नमक - 1/4 छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1/4 छोटा चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • तिल - 1 छोटा चम्मच
  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • पानी - 1/3 कप

स्टफिंग के लिए-

  • हरी मूंग दाल - 1/2 कप
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
  • लहसुन - 2 कलियां
  • अदरक - 1 इंच
  • हरी मिर्च - 1

स्टफिंग को भूनने के लिए-

  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • प्याज - 1 मीडियम
  • धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक - 1/4 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, पानी, बारीक कटा प्याज, गाजर और सारे मसाले मिलाकर 2 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए और सब्जियां नरम हो जाएं. 
  2. अब भीगी हुई हरी मूंग दाल को मिक्सी में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें. 
  3. इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा सा तेल और हींग डालकर मूंग का यह पेस्ट और हल्के मसाले डालकर 1-2 मिनट तक भून लें. 
  4. अब सूजी वाले मिश्रण में गेहूं का आटा और थोड़ा सा तेल मिलाकर सख्त डो तैयार कर लें. 
  5. अब इस आटे की बड़ी सी रोटी बेलकर बीच से काट लें. 
  6. इसके एक कोने पर तैयार की गई मूंग की स्टफिंग रखें और किनारों पर थोड़ा पानी लगाकर इसे अच्छी तरह सील कर दें. 
  7. अब तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक सेंक लें. 
  8. ​बस तैयार है आपका एकदम हेल्दी, टेस्टी और क्रिस्पी नाश्ता, इसे आप टोमैटो केचप या अपनी मनपसंद हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  आज क्या बनाऊं: त्यौहार पर घर आए गेस्ट को कुकर में बना कर खिलाएं खीर, स्वाद ऐसा की तारीफ करते नहीं थकेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Snack, Rainy Day Snacks, Atta Snacks, Moong Dal Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com