विज्ञापन

घर पर बनाएं बाजार जैसी गुलाब की खुशबू वाली काजू बर्फी, नोट करें आसान रेसिपी

क्या आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें गुलाब वाली काजू बर्फी.

घर पर बनाएं बाजार जैसी गुलाब की खुशबू वाली काजू बर्फी, नोट करें आसान रेसिपी
गुलाब काजू बर्फी रेसिपी.
NDTV

काजू बर्फी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. क्योंकि बाजार में मिलने वाली काजू बर्फी मुंह में डालते ही घुल जाती है. लेकिन उसमें गुलाब की खुशबू नहीं होती. अगर आप भी गुलाब की खुशबू वाली रोज काजू बर्फी घर पर बनाना चाहते हैं, तो हाल ही में (khaaoaurkhilao) इंस्टाग्राम पर शेयर इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.  इस रील वाली रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें गुलाब के फूल को ही काजू के साथ भूनकर पीसा जाता है. इसीलिए इसमें नकली रंग या एसेंस डालने की जरूरत नहीं पड़ती. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये मिठाई.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं गुलाब वाली काजू बर्फी- 

सामग्री-

  • काजू- 
  • लाल गुलाब
  • चीनी
  • पानी
  • पिस्ता
  • किशमिश
  • बादाम
  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियां

विधि-

  1. सबसे पहले एक कड़ाही गरम कीजिए. गैस को बिल्कुल धीमा रखिए. अब इसमें साबुत लाल गुलाब डाल दीजिए. साथ में ही कच्चे काजू डाल दीजिए.
  2. अब दोनों को धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनिए. चम्मच से लगातार चलाते रहिए. काजू हल्के गोल्डन हो जाएंगे और गुलाब की पंखुड़ियां सूखकर कुरकुरी हो जाएंगी. 
  3. बस, इसी स्टेज पर गैस बंद कर दीजिए. इनको ठंडा होने दीजिए. 
  4. ठंडे हुए गुलाब और काजू को मिक्सी के जार में डाल दीजिए. अब इसे एक-दो बार चलाकर बारीक पाउडर बना लीजिए. 
  5. पाउडर एकदम हल्के गुलाबी रंग का बनेगा. यही इस बर्फी की जान है. इस पाउडर को एक कटोरी में निकालकर रख दीजिए. 
  6. अब एक कड़ाही में 1 कप चीनी और आधा कप पानी डालकर गरम कीजिए. चीनी घुलने तक चलाइए. 
  7. जब चाशनी में उबाल आ जाए और हल्की सी चिपचिपी हो जाए, तो समझ जाइए चाशनी तैयार है. 
  8. इसको ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है, 1 तार की चाशनी भी नहीं बनानी है. बस हल्की चाशनी चाहिए. 
  9. अब इसमें तैयार किया हुआ गुलाब-काजू वाला पाउडर डाल दीजिए. 
  10. अब गैस धीमी करके लगातार चलाइए. 5-6 मिनट में ही ये मिश्रण गाढ़ा होकर एकदम गुलाबी रंग के डो जैसा हो जाएगा. 
  11. जब ये कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दीजिए. अब इस गरम डो को मार्बल के स्लैब या एक बड़ी थाली पर निकाल लीजिए. 
  12. थाली पर थोड़ा सा घी लगा लीजिए, ताकि चिपके नहीं. बेलन की मदद से इसको पतला बेल लीजिए. 
  13. बहुत मोटा मत बेलिए, पतली रोटी जैसा बेलिए. अब इसके ऊपर कटा हुआ पिस्ता, बादाम, काजू बिछा दीजिए. 
  14. हाथ से हल्का सा दबा दीजिए, ताकि मेवे चिपक जाएं. अब इसको एक साइड से धीरे-धीरे कसकर रोल कर लीजिए. 
  15. इस रोल से गोल-गोल टुकड़े काट लीजिए. काटते ही अंदर से बादाम वाला पिनव्हील डिजाइन दिखेगा. बर्फी बनकर तैयार है मजे से खाएं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना तेल के पानी वाला मिर्च का आचार कैसे बनाएं? नोट करें राजस्थान की पारंपरिक और सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaju Barfi, Gulab Recipes, Kaju Barfi Recipe, Indian Sweet Desserts, Winter Sweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com