Viral Video: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणी पर हैरानी जताई है. अमेरिका के लॉस एंजिल्स की रहने वाली महिला ट्रैवलर ने हाल ही में आगरा के ताजमहल (Taj Mahal) को दुनिया के सात अजूबों में अपना सबसे पसंदीदा अजूबा बताते हुए वीडियो पोस्ट किया था. इसके बाद विदेशी महिला के वीडियो पर बड़ी संख्या में ऐसे कमेंट्स आए, जिसे उसको हटाना पड़ा. विदेशी महिला ने एक अन्य वीडियो में सवाल किया कि लोग भारत से इतनी नफरत क्यों करते हैं. भारत तो जादुई जगह है.
भारत को बताया जादुई जगह
विदेशी ट्रैवलर Kelly Delson ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे खूबसूरत और जादुई जगहों में से एक है. उसे भारत के लोग, संस्कृति और यहां के अलग-अलग हिस्से बेहद पसंद हैं. विदेशी महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सवाल उठाया कि क्या भारत के प्रति यह नफरत कुछ लोगों की पहले से बनी हुई धारणा है या फिर यह उन लोगों की राय है जिन्होंने वास्तव में भारत का दौरा किया है.
भारत यात्रा के अनुभव साझा करने की अपील
महिला ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स से भारत यात्रा के अनुभव साझा करने की भी अपील की. महिला ने कहा कि इंडिया से इतनी नफरत क्यों है? हे भगवान! मैंने अभी-अभी ताजमहल और इंडिया के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया था कि कैसे ये दुनिया के सात अजूबों में से मेरा सबसे फेवरेट है. लोग इसे नाला कह रहे हैं, बदबूदार कह रहे हैं, लोग गंदे हैं.
उसने बताया कि मुझे कुछ कमेंट्स तो डिलीट करने पड़े, क्योंकि वो इतने ज्यादा गंदे थे और मैं सच में अभी बहुत शॉक्ड हूं क्योंकि क्या ये कोई... क्या ये कोई चलन है? महिला के अनुसार, वह इंडिया कई बार आ चुकी है. उसने कहा कि वह भारत में कई अलग-अलग इलाकों में जा चुकी है. बताइए, अगर आप गए हैं तो क्या आपका बहुत बुरा एक्सपीरियंस रहा है? क्या ये ऐसी चीज़ है जो लोग सच में सोचते हैं, उनका अपना अनुभव है? विदेशी महिला के वीडियो पर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि अधिकतर कमेंट्स पाकिस्तानी थे.
यह भी पढ़ें-
भारतीय वायुसेना छोड़कर कपड़े बेचने लगी महिला अफसर, बोलीं- 'ये मेरी मर्जी नहीं थी'
NRI ने दिखाई पोलैंड की वो जगह जहां 20 लाख रुपये में मिल जाती है जमीन, लेकिन घर नहीं बना सकते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं