विज्ञापन

प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम का खजाना है मखाना, जानें इसकी पूरी Nutrition Value फायदे और रेसिपी

Makhana Khane Ke Fayde: क्या आप भी रोज खाते हैं मखाना, तो इस आर्टिकल में जान लें एक दिन में कितने खाएं, क्या है खाने का सही तरीका और फायदे.

प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम का खजाना है मखाना, जानें इसकी पूरी Nutrition Value फायदे और रेसिपी
Fox Nut Benefits: मखाने की पूरी न्यूट्रिशन वैल्यू.
NDTV

Makhana Eating Benefits In Hindi: अक्सर जब हमें शाम को छोटी-मोटी भूख लगती है, तो हम चिप्स, बिस्कुट या तली-भुनी चीजें खाने लगते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं होतीं. अगर आप भी स्नैक्स में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो पेट भी भरे और वजन भी न बढ़ाए, तो मखाना आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. मखाने को फॉक्स नट्स (Fox Nuts) या लोटस सीड्स भी कहा जाता है. आइए जानते हैं कि यह छोटा सा दिखने वाला मखाना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं.

मखाने की पूरी न्यूट्रिशन वैल्यू- 

​वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) के आंकड़ों के मुताबिक, 100 ग्राम भुने हुए मखाने में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. अगर आप रोजाना थोड़ी मात्रा में भी मखाना खाते हैं, तो आपके शरीर को ये सारे जरूरी तत्व आसानी से मिल जाते हैं-

  • ​कार्बोहाइड्रेट- 84.87 ग्राम  
  • ​प्रोटीन- 11.03 ग्राम  
  • ​फाइबर- 3.26 ग्राम  
  • ​फैट- 0.33 ग्राम (बहुत कम)  
  • ​कैल्शियम- 20.94 मिलीग्राम  
  • ​फास्फोरस- 124.01 मिलीग्राम  
  • ​पोटेशियम- 48.39 मिलीग्राम  
  • ​मैग्नीशियम- 12.71 मिलीग्राम  
  • ​आयरन- 2.67 मिलीग्राम  
  • ​सोडियम- 4.06 मिलीग्राम  
Latest and Breaking News on NDTV

घर पर झटपट बनाएं रोस्टेड मसाला मखाना रेसिपी-

​​सामग्री- 2 कप मखाना, 1 या 2 छोटी चम्मच देशी घी, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार काला नमक

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें.
  2.  
  3. ​इसमें मखाने डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 5 से 7 मिनट तक भूनें.
  4.  
  5. ​जब मखाने क्रिस्पी हो जाएं और हाथ से दबाने पर आसानी से टूट जाएं, तो गैस बंद कर दें.
  6. ​अब इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाले मखाने पर अच्छे से कोट हो जाएं.
  7.  
  8. ​बस आपका चटपटा मसाला मखाना तैयार है! इसे ठंडा करके एयर टाइट डिब्बे में कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं.

एक दिन में कितना मखाना खाना चाहिए?

एक्सपर्ट के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 25-30 ग्राम (लगभग 2 मुट्ठी) मखाना खा सकता है। इसे शाम के स्नैक या नाश्ते में शामिल किया जा सकता है।

मखाना खाने का सबसे अच्छा समय-

  • शाम की हल्की भूख में
  • वर्कआउट से पहले या बाद में
  • व्रत के दौरान
  • रात में हल्के स्नैक के रूप में

मखाना खाने के फायदे- 

​मखाने में कैलोरी बहुत कम और न्यूट्रिएंट्स बहुत ज्यादा होते हैं. इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने से शरीर को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं-

  1. वजन घटाने- मखाने में फैट न के बराबर होता है और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती.  
  2. हड्डियों- कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है. जोड़ों के दर्द में भी यह बहुत फायदेमंद है.  
  3. दिल- मखाने में सोडियम कम और पोटेशियम तथा मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है और दिल की सेहत सुधारता है.  
  4. एनर्जी- प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का सही मेल होने की वजह से यह शरीर को एनर्जी देता है और थकान व कमजोरी दूर करता है.  
  5. पाचन- मखाने में मौजूद फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी परेशानियों से राहत दिला सकता है.

मखाने को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल-

क्या रोजाना मखाना खाना सेहत के लिए फायदेमंद है?

हां, सीमित मात्रा में रोजाना मखाना खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स मिल सकते हैं।

क्या डायबिटीज के मरीज मखाना खा सकते हैं?

मखाना लो-फैट और पौष्टिक स्नैक माना जाता है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेनी चाहिए.

क्या खाली पेट मखाना खाना फायदेमंद है?

खाली पेट भुना हुआ मखाना खाने से हल्की भूख शांत हो सकती है और एनर्जी मिल सकती है.

क्या मखाने के कोई नुकसान भी हैं?

जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाने पर कुछ लोगों को पाचन संबंधी परेशानी या पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें- थैंक यू तुकाराम मुंडे जी' क्यों कह रहे हैं मुंबईकर? वड़ा पाव को लेकर लिए गए फैसले ने बटोरी सुर्खियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makhana Khane Ke Faayde, Makhana Khane Ka Sahi Samay, Makhana Khane Ka Sahi Tarika, Makhana Nutritional Value, Fox Nut Health Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com