भला ऐसा कौन है जो आज के समय में फिट रहना न चाहता हो, क्योंकि आज के समय में हर कोई खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं. वजन घटाने की बात आती है, तो लोग अक्सर चावल खाना छोड़ देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप चावल को सही तरीके से खाएं, तो यह आपके वजन को बढ़ाने की जगह घटाने में मदद कर सकता है. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपके लिए एक ऐसी कमाल की रेसिपी लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आपके पेट यानी गट हेल्थ के लिए वरदान है, बल्कि वजन कम करने में भी मदद कर सकती है. इस रेसिपी का नाम है राइस कांजी जिसे (pratima_lokwani) नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है. तो चलिए जानते हैं, इसे कैसे बनाएं और इसके क्या-क्या फायदे हैं.
यहां देखें रेसिपी वीडियो-
क्या है राइस कांजी बनाने का सही और आसान तरीका-
- इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें रात के बचे हुए पके हुए चावलों का इस्तेमाल किया जाता है, जो अक्सर घरों में बच जाते हैं. इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है-
- सबसे पहले एक मिट्टी का बर्तन लें, क्योंकि मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने या रखने से उसकी पौष्टिकता और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.
- अब इस बर्तन में आधा कप पके हुए चावल डालें. इसके बाद इसमें एक गिलास पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे रातभर के लिए फ्रिज में रख दें.
- अगली सुबह इस ठंडे चावल और पानी के मिश्रण में एक कप लो-फैट दही मिलाएं.
- अब इसमें एक बारीक कटा हुआ प्याज और ताजी हरी धनिया की पत्तियां डालें.
- कांजी के स्वाद को और बढ़ाने के लिए एक छोटा चम्मच घी लें.
- इसमें राई, जीरा, कढ़ी पत्ता और 10 से 15 मूंगफली के दाने डालकर हल्का सा भून लें. अब इस तड़के को तैयार चावल के मिश्रण में मिला दें.
- लास्ट में अपने स्वादानुसार नमक मिलाएं. लीजिए, आपकी बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद राइस कांजी बनकर बिल्कुल तैयार है.
सेहत के लिए क्यों है इतनी फायदेमंद ये कांजी?
- इसमें दही और रातभर भीगे हुए चावल का इस्तेमाल होता है, इसलिए यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है. यह पेट की गर्मी को शांत करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है.
- सही डाइट और इस कांजी के सेवन से सिर्फ 5 दिनों में शानदार वजन घटाने में मदद मिल सकती है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए नतीजे भी अलग हो सकते हैं.
- मूंगफली और तड़के का स्वाद इसे न सिर्फ स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि यह आपको दिनभर तरोताजा और एनर्जेटिक भी रखता है.
ये भी पढ़ें-
जोधपुर के राजघराने की 200 साल पुरानी शाही डिश है, शेफ ने शेयर की आसान रेसिपी
फ्रिज खोलते ही आती है अजीब सी महक? किचन की इस 1 चीज़ से मिनटों में गायब होगी Fridge की बदबू
लोहे की काली और जली कढ़ाई मिनटों में होगी साफ, बस अपनाएं यह 1 सीक्रेट ट्रिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं