विज्ञापन

रात की बची हुई दाल फेंके नहीं, बनाएं इतना टेस्टी नाश्ता, मिनटों में चट कर देंगे बच्चे

क्या आपके घर में रात की बनी दाल बच जाती है? अगर हां, तो अब फेंकने की बजाय आप सुबह इतना टेस्टी नाश्ता बना सकते हैं. देखें रेसिपी वीडियो.

रात की बची हुई दाल फेंके नहीं, बनाएं इतना टेस्टी नाश्ता, मिनटों में चट कर देंगे बच्चे
रात की बची हुई दाल से क्या बनाएं?
NDTV

बची हुई दाल से अक्सर यह समझ नहीं आता कि उसका क्या किया जाए. रोज वही दाल गर्म करके खाना किसी को पसंद नहीं आता और फेंकना तो बिल्कुल भी सही नहीं लगता. ऐसे में यही सवाल आता है कि दाल का करें तो क्या करें? क्या आप जानते हैं कि वही सादी सी बची हुई दाल आपके नाश्ते की टेबल की शान बन सकती है?

अक्सर बच्चे सब्जियां या दाल खाने में नखरे दिखाते हैं, लेकिन जब आप इसे एक नए अंदाज़ में परोसेंगे, तो प्लेट मिनटों में साफ हो जाएगी. शाम की चाय का वक्त हो या सुबह की भागदौड़, यह रेसिपी न सिर्फ मिनटों में बनती है, बल्कि सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल भी है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी खास दाल की जरूरत नहीं है तुअर, मूंग, चना या उड़द, जो भी दाल आपके पास बची हो, आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • बची हुई दाल (1 कटोरी)
  • बेसन (4-5 बड़े चम्मच)
  • प्याज (1)
  • टमाटर (1)
  • हरी मिर्च (1 से 2)
  • हींग (एक चुटकी)
  • लाल मिर्च पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादअनुसार)
  • पानी (2 से 3 चम्मच)
  • तेल (सेकने के लिए)

बनाने की विधि:

  1. एक बड़े बर्तन में बची हुई दाल निकाल लें, अब इसमें कटोरी के हिसाब से बेसन मिलाएं.
  2. ध्यान रहे, बेसन को थोड़ा-थोड़ा करके डालें ताकि घोल में गांठे न पड़ें। इसे अच्छी तरह फेंट लें.
  3. अब इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज़, टमाटर और हरी मिर्च डालें साथ ही हींग, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक छिड़कें.
  4. सभी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह मिला लें.
  5. अगर आपको लगता है कि घोल बहुत ज़्यादा गाढ़ा हो गया है, तो इसमें बस दो चम्मच पानी डालकर मिला लें.
  6. नॉन-स्टिक तवे या साधारण लोहे के तवे को गैस पर मीडियम आंच पर गर्म करें.
  7. तवे पर थोड़ा सा तेल लगाएं और उसे पूरी सतह पर फैला दें.
  8. अब एक बड़े चम्मच में घोल लेकर तवे के बीच में डालें और गोल आकार में थोड़ा सा फैला लें.
  9. आंच को स्लो या मीडियम ही रखें ताकि बेसन अंदर तक अच्छी तरह पक जाए.
  10. जब नीचे की सतह हल्की सुनहरी होने लगे, तो ऊपर थोड़ा सा तेल लगाएं और इसे सावधानी से पलट दें. 
  11. दूसरी तरफ से भी हल्का दबाते हुए तब तक सेकें जब तक कि बढ़िया गोल्डन-ब्राउन रंग न आ जाए.
  12. जब दोनों तरफ से नाश्ता एकदम कुरकुरा हो जाए, तो इसे तवे से उतार लें. 
  13. इसे तीखी हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें.

इसे भी पढ़ें: रोज एक अनार खाने से क्या होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leftover Dal Recipe, Leftover Dal Breakfast Recipe, Bachi Hui Dal Se Kya Banaye, Leftover Dal Recipes, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com