केले का हलवा रेसिपी
NDTV
घर में रखे पके हुए केले कई बार दो दिन में ही इतने नरम पड़ जाते हैं कि कोई उन्हें हाथ तक नहीं लगाता. ऐसे में उन्हें फेंकने का मन भी नहीं करता और समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए. अगर आप भी इस उलझन में रहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेहद काम की है. सूजी और पके केले से बनने वाला यह हलवा न सिर्फ झटपट तैयार हो जाता है, बल्कि इसका स्वाद भी आम हलवे से थोड़ा हटकर होता है.
चलिए जानते हैं कि इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है?
सामग्री:
- पके केले (3)
- सूजी (1 कप)
- देसी घी (2 से 4 बड़े चम्मच)
- चीनी (आधा से 1 कप)
- दूध (2 से 3 कप)
- इलायची पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- काजू
- बादाम
- किशमिश
बनाने की तरीका:
- सबसे पहले केलों का छिलका उतारकर उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें.
- कांटे या चम्मच से दबाकर इनका पेस्ट बना लें, चाहें तो मिक्सी में एक बार घुमा भी सकते हैं.
- अब एक कढ़ाई में थोड़ा घी गरम करें और काजू, बादाम व किशमिश डालकर हल्का रंग बदलने तक भून लें, इन्हें निकालकर एक तरफ रख दें.
- उसी कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और सूजी डाल दें.
- आंच धीमी या मध्यम रखें और करछी चलाते रहें.
- जब सूजी हल्की भूरी दिखने लगे और महक आने लगे, तब समझें यह भुन गई है.
- इस भुनी सूजी में मैश केले डालें, दोनों को एक साथ करीब दो मिनट तक चलाते हुए भूनें ताकि केले का कच्चापन निकल जाए.
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके दूध या दूध-पानी का मिश्रण डालें.
- एक साथ पूरा डालने से गांठें बन सकती हैं, इसलिए धीरे-धीरे डालें और चलाते रहें.
- जब सूजी सारा तरल सोख ले और मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब चीनी व इलायची पाउडर मिला दें.
- चीनी पिघलने पर मिश्रण थोड़ा पतला होगा, फिर धीरे-धीरे फिर से गाढ़ा हो जाएगा.
- आखिर में बचा घी और तले हुए मेवे डाल दें.
- दो मिनट और पकाएं जब तक हलवा कढ़ाई के किनारों से अलग न होने लगे गरमागरम परोसें.
इसे भी पढ़ें: गोंद ड्राई फ्रूट के लड्डू कैसे बनाएं? गोंद के सॉफ्ट लड्डू बनाने का आसान तरीका
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Food News