आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या में से एक है. क्या आप भी ऐसे फूड्स की तलाश कर रहे हैं, जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सके और उससे वजन को भी कम करने में मदद मिल सके, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हाल ही में इंस्टाग्राम (pratima_lokwani) नामक हैंडल पर एक ऐसी रेसिपी शेयर की गई है जिससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. इसे लौकी, पालक और मूंग दाल से बनाया जाता है, तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
यहां देखें वीडियो-
कैसे बनाएं वजन घटाने वाला सूप-
सामग्री-
- ¼ कटी हुई लौकी
- 1 कप पालक के पत्ते
- 2 बड़े चम्मच पीली मूंग दाल (भीगी हुई)
- 1 तेज पत्ता
- 4-5 काली मिर्च के दाने
- 3-4 लहसुन की कलियां
- छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 टमाटर
- 2 गिलास पानी
- हल्दी और नमक (स्वादानुसार)
- तड़के के लिए:
- ¼ चम्मच से कम घी
- करी पत्ता
- राई
- जीरा
- नमक और लाल मिर्च पाउडर
- 65 ग्राम लो-फैट पनीर
- फ्रेश हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)
विधि-
- सबसे पहले एक प्रेशर कुकर लें. इसमें कटी हुई लौकी, पालक, भीगी हुई मूंग दाल, तेज पत्ता, काली मिर्च, लहसुन, अदरक, टमाटर, पानी, हल्दी और नमक डाल दें.
- अब कुकर का ढक्कन बंद करके 3 से 4 सीटी आने तक इसे अच्छे से पका लें.
- जब कुकर का प्रेशर थोड़ा कम हो जाए, तो इसे हल्का ठंडा होने दें. इसके बाद इस मिश्रण को मिक्सी में डालकर एकदम स्मूथ पीस लें.
- अब एक छन्नी की मदद से इसे छान लें ताकि सूप बिल्कुल रेशेदार और क्रीमी बने.
- अब एक पैन में ¼ चम्मच से भी कम घी गर्म करें. इसमें करी पत्ता, राई और जीरा डालें.
- अब इस पैन में छना हुआ सूप डाल दें और इसे एक अच्छा उबाल आने दें. इसके बाद इसमें स्वाद के अनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और 65 ग्राम लो-फैट पनीर के टुकड़े मिला दें.
- आपका गरमा-गरम और टेस्टी सूप तैयार है. ऊपर से फ्रेश हरा धनिया डालकर इसे गर्मा-गरम सर्व करें.
सेहत का खजाना है ये सूप-
यह सूप उन लोगों के लिए वरदान है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं या फिर पेट से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं. लौकी और पालक में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है. इसके साथ ही, पीली मूंग दाल और लो-फैट पनीर इस सूप को प्रोटीन से भरपूर बनाते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं मसालेदार पनीर चीज़ टोस्ट, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं