विज्ञापन

वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक फायदेमंद है लौकी का सूप, नोट करें आसान रेसिपी

वजन कंट्रोल से लेकर बेहतर पाचन तक, लौकी-टमाटर-शिमला मिर्च का ये हेल्दी सूप दिला सकता है कई फायदे, नोट करें रेसिपी.

वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक फायदेमंद है लौकी का सूप, नोट करें आसान रेसिपी
लौकी का सूप कैसे बनता है?
NDTV

लौकी को भले ही बहुत से लोग बेस्वाद मानकर किनारे कर देते हों, लेकिन सेहत के लिहाज से इसका कोई मुकाबला नहीं है. पानी से भरपूर यह हरी सब्जी शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है. अगर आप वही पुरानी घिसी-पिटी लौकी की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इससे एक बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट सूप तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि क्या है?

सामग्री:

  • लौकी (1.5 कप छोटे और साफ टुकड़ों में कटी हुई)
  • टमाटर (2 बीच से दो हिस्सों में कटे हुए)
  • प्याज (1 से 2 दो टुकड़ों में कटे हुए)
  • शिमला मिर्च (1 बड़े टुकड़ों में कटी हुई)
  • तेल या मक्खन (1 छोटा चम्मच जैतून का तेल या देसी घी भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
  • जीरा (1 छोटा चम्मच)
  • सेंधा नमक (स्वादानुसार)
  • काली मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले कुकर में कटी हुई लौकी, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च को थोड़ा सा पानी डालकर चढ़ा दें.
  2. कुकर का ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर 1 से 2 सीटी आने तक पकने दें.
  3. जब कुकर की भाप पूरी तरह निकल जाए, तो सब्जियों को बाहर निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें.
  4. इसके बाद इन उबली हुई सब्जियों को मिक्सी के जार में डालें और पीसकर एक गाढ़ा, चिकना पेस्ट तैयार कर लें.
  5. अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें एक चम्मच तेल या मक्खन गर्म करें.
  6. तेल के गर्म होते ही जीरा डालें और उसे अच्छे से चटकने दें.
  7. जीरे का तड़का तैयार होते ही इसमें सब्जियों का पिसा हुआ पेस्ट मिला दें.
  8. इस मिश्रण को धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकने दें ताकि तड़के का स्वाद सूप में अच्छी तरह बस जाए.
  9. सूप को एक बाउल में निकालें, ऊपर से थोड़ा सा सेंधा नमक और ताजी पिसी काली मिर्च बुरकें.
  10. आपका गरमा-गरम, सेहतमंद देशी लौकी सूप तैयार है

इसे भी पढ़ें: Panchamrut Cake: जन्माष्टमी पर कान्हा के लिए बनाएं सॉफ्ट और फ्लफी पंचामृत केक, बिना ओवन मिनटों में होगा तैयार, देखें Quick Recipe Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lauki, Lauki Soup For Weight Loss, Lauki Soup Recipe, Food, Lauki Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com