विज्ञापन

बोरिंग लौकी को कहें अलविदा! इस सीक्रेट रेसिपी से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा सूप, तेजी से घटेगा वजन

क्या आप भी बिना स्वाद से समझौता किए वजन कम करना चाहते हैं? तो ट्राई करें यह टेस्टी और हेल्दी हाई-प्रोटीन लौकी सूप.

बोरिंग लौकी को कहें अलविदा! इस सीक्रेट रेसिपी से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा सूप, तेजी से घटेगा वजन
कैसे बनाएं लौकी का सूप.
NDTV

क्या आप भी अपने वजन को कम करने के लिए हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं? दरअसल ​वजन घटाने का सफर जितना मुश्किल सुनने में लगता है, अगर सही चीजें खाई जाएं तो यह उतना ही आसान भी बन जाता है. अक्सर लोग वजन कम करने के नाम पर ऐसी चीजें खाने लगते हैं जिनका स्वाद बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता. ऐसे में लोग कुछ ही दिनों में डाइटिंग छोड़ देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई ऐसी डिश मिल जाए जो खाने में मजेदार भी हो और तेजी से वजन भी घटाए? तो आप सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको हाल ही में इंस्टाग्राम पर आरजू सेठी (dietnaree) नामक हैंडल पर शेयर रेसिपी बता रहे हैं. 

​हम बात कर रहे हैं हाई-प्रोटीन लौकी सूप (High Protein Lauki Soup) की. इस सूप की सबसे खास बात यह है कि इसके सिर्फ एक बाउल यानी एक कटोरी में आपको पूरे 12 ग्राम प्रोटीन और महज 156 कैलोरी मिलती है. यह सूप उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो वजन कम करना चाहते हैं. लेकिन बार-बार लगने वाली भूख से परेशान रहते हैं. यह एक ऐसा कंफर्ट फूड है जो पीने में बहुत टेस्टी होता है और पेट को काफी देर तक भरा रखता है. आइए जानते हैं कि इसे बनाने की आसान विधि. 

यहां देखें वीडियो- 

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर लौकी का सूप-

  1. ​सबसे पहले एक फ्रेश लौकी लें. इसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. ​अब एक कुकर लें और उसमें कटी हुई लौकी डाल दें. ​इसके साथ ही कुकर में दो कटे हुए प्याज और 2 लहसुन की कलियां डाल दें.
  3. ​अब इसमें एक छोटा कटोरा भिगोई हुई मूंग दाल डालें. मूंग दाल इस सूप का प्रोटीन बढ़ाने का मेन सोर्स है.
  4. ​इसके बाद कुकर में एक तेज पत्ता, एक छोटी चम्मच नमक और एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें.
  5. ​अब इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी मिलाएं ताकि सभी चीजें अच्छे से उबल जाएं.
  6. ​कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 3 सीटी आने तक पकने दें.
  7. ​जब सीटी आ जाए और कुकर का प्रेशर अपने आप खत्म हो जाए, तो ढक्कन खोलें. 
  8. इसके बाद ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छी तरह पीस लें ताकि एक स्मूथ और क्रीमी सूप तैयार हो जाए.
  9. ​अब सूप को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से पिसी हुई काली मिर्च और बारीक कटा हुआ हरा धनिया छिड़कें.
  10. ​लास्ट में, सूप में एक बढ़िया स्वाद लाने के लिए जीरे का तड़का लगाएं. इसे अच्छे से मिलाएं और गरमा-गरम सर्व करें.

​यह सूप आपके लिए क्यों है फायदेमंद?

​लौकी वैसे भी वजन घटाने के लिए सबसे बेहतरीन सब्जियों में से एक मानी जाती है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और कैलोरी बहुत कम होती है. वहीं, जब इसमें मूंग दाल मिला दी जाती है, तो इसका प्रोटीन कंटेंट सीधे बढ़ जाता है. जिन लोगों को अक्सर शाम के वक्त या रात में कुछ हल्का खाने का मन करता है, उनके लिए यह सूप एक परफेक्ट मील है. यह शरीर को जरूरी पोषण देता है, मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन कम करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है.

ये भी पढ़ें- बिना चावल और फर्मेंटेशन के बनाएं 20 ग्राम प्रोटीन वाला उत्तपम, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lauki Soup For Weight Loss, Lauki Recipe, Weight Loss Recipe, Moong Dal Soup Benefits, Soup Recipe Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com