विज्ञापन

क्या आपने खाया है लहसुन का भरता? स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे सब्जी का टेस्ट, नोट करें रेसिपी

क्या आप भी अपने खाने में कुछ टेस्टी और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो लहसुन का भरता बेस्ट है.

क्या आपने खाया है लहसुन का भरता? स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे सब्जी का टेस्ट, नोट करें रेसिपी
लहसुन का भरता कैसे बनाएं. (Credit: Screengrab from Istagram Chef Bhupi's kitchen)

लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर तड़के और मसालों में किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी इसका भरता खाया है? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आप रोजाना बनने वाली सब्जियों से हटकर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो हाल ही में यूट्यूब चैनल शेफ भूपी में (Chef Bhupi's kitchen) शेयर इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. भुने हुए लहसुन और मसालों से तैयार होने वाला यह भरता स्वाद में काफी अलग होता है और इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसा जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता. लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें कैलोरी कम और मैंगनीज, विटामिन B6, विटामिन C, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. आइए जानते हैं लहसुन का भरता बनाने की आसान रेसिपी.

​लहसुन का भरता खाने के फायदे और खासियत-

​लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं जो पाचन को ठीक रखते हैं और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. 

यहां देखें रेसिपी वीडियो- 

​कैसे बनाएं लहसुन का भरता- 

सामग्री-

  • ​छिले हुए लहसुन की कलियां - 1 कप
  • ​बारीक कटा हुआ प्याज - 1 मीडियम साइज
  • ​सूखी लाल मिर्च - 4 से 5
  • ​जीरा और कलौंजी - आधा-आधा छोटी चम्मच
  • ​सरसों का तेल - जरूरत के अनुसार
  • ​नमक - स्वादानुसार
  • ​हरा धनिया - बारीक कटा हुआ

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक पैन या कढ़ाई में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें.
  2. ​अब इसमें लहसुन की कलियों को डालें और गोल्डन होने तक भून लें.
  3. ​इसके बाद उसी तेल में सूखी लाल मिर्च, जीरा और कलौंजी का तड़का लगाएं.
  4. ​अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का नरम होने तक पकाएं.
  5. ​इसके बाद भुने हुए लहसुन और मिर्च को अच्छे से मैश कर लें.
  6. ​अब इसमें कटा हुआ प्याज, नमक और हरा धनिया अच्छी तरह मिला लें.
  7. अब इसमें नमक और हरी धनिया अपनी पसंद के अनुसार मिलाएं.
  8. लास्ट में इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाएं.
  9. ​लीजिए तैयार है आपका बहुत ही टेस्टी और चटपटा लहसुन का भरता. इसे आप गरमा-गरम रोटियों, पराठों या सादे चावल के साथ मजे से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सब्जी काट-काट कर गंदा और बदबूदार हो गया है चॉपिंग बोर्ड, इस ट्रिक से मिनटों में गायब हो जाएगी महक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lahsun Recipe, Bharta Kaise Banay, Garlic Recipes, Lahsun Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com