विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2025

Kid’s Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी गोभी पराठा, नोट करें रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए अगर आप सुबह उठकर के ये सोचने में मजबूर हो जाते हैं कि लंच के लिए क्या बनाएं तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी रेसिपी जो खाने में टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर भी है.

Kid’s Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी गोभी पराठा, नोट करें रेसिपी
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के टिफिन के लिए बनाएं गोभी पराठा.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चों के लिए हर रोज टिफिन में कुछ नया और हेल्दी बनाने की टेंशन हर मां को होती है. अगर आप भी हर रोज उठकर यहीं सोचते हैं कि आज टिफिन में क्या भेंजू जो बच्चा मन से खा लें तो ऐसे में गोभी का पराठा एक शानदार ऑप्शन है. गोभी पराठा खाने में टेस्टी होने के साथ ही फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद है. तो चलिए जानते हैं टेस्टी गोभी पराठा बनाने की रेसिपी.

गोभी पराठा बनाने के लिए सामग्री

ये भी पढ़ें: Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं लौकी का पराठा, नोट करें रेसिपी

फिलिंग के लिए:
  • 1 कप कद्दूकस की हुई फूलगोभी (गोभी)
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई (बच्चों के लिए कम रखें)
  • ½ छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 चम्मच बारीक कटा धनिया
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • नमक स्वादानुसार 
आटे के लिए:
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • पानी आवश्यक्तानुसार
सेंकने के लिए:
  • देसी घी या तेल

गोभी पराठा बनाने की विधि

सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा लें, उसमें थोड़ा नमक और तेल डालें. अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लें और इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 

अब बारी है फिलिंग तैयार करने की इसके लिए एक बाउल में कद्दूकस की हुई गोभी लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया, मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब आटे की लोई बनाएं और उसे हल्का से बेलें और बीच मे गोभी वाली फिलिंग को भरकर चारों तरफ से बंद कर दें. फिर हल्के हाथों से इसको बेलें. तवा को गर्म करें, पराठा डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. गोभी पराठे को दही, टमाटर की चटनी या हल्की सी अचार के साथ टिफिन में पैक करें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kid's Lunchbox Recipe, Tiffin Box Recipe, How To Make Healthy And Quick Lunchbox, Kids Lunchbox, Gobhi Paratha, Cauliflower Paratha, Easy Recipe, Healthy Tiffin Idea, Indian Breakfast, Paratha Recipe, Winter Vegetable, Quick Lunch Idea, Gobhi, Kids Food, Tiffin Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com