विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2025

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं लौकी का पराठा, नोट करें रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए बनाना है कुछ हेल्दी और टेस्टी तो नोट कर लें लौकी पराठा बनाने की रेसिपी. खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी है फायदेमंद.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं लौकी का पराठा, नोट करें रेसिपी
Kid's Lunchbox Recipe: टिफिन मे बनाएं लौकी का पराठा.

Kid's Lunchbox Recipe: अगर आप भी बच्चे के लिए टिफिन में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा पराठे के बारे में बताएंगे जो खाने में टेस्टी होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर भी होगा. यह आपके बच्चे के लिए भी फायदेमंद है. ये आसानी से बन जाता है और आप इसे दही और अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं लौकी का पराठा बनाने की रेसिपी.

लौकी पराठा बनाने का तरीका ( Lauki Paratha Recipe)

ये भी पढ़ें: Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए लंच में बनाएं झटपट क्रीमी पास्ता, नोट करें रेसिपी

सामग्री

  • आटा– 2 कप
  • लौकी- 1 कप
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • गरम मसाला- आधा चम्मच

रेसिपी

लौकी का पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लें. अब एक बर्तन में आटा लें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें, कद्दूकस किया अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर सभी चीजों को आटे में अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इसमें आवश्यक्तानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें और इसे लगभग 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.

15 मिनट बाद आटे की लोई बनाएं और पराठा बेलकर तवें पर दोनों तरफ से अच्छे से सेकें. आपके पराठे बनकर तैयार हैं. इसे लंच बॉक्स में दही या फिर अचार के साथ पैक करें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Lunch Box Recpe, Lauki Paratha Recipe, Quick Lunchbox Recipe, How To Make Lauki Paratha, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com