Kids Lunch Box Recipes: बच्चों को खाना खिलाना एक कठिन काम हो सकता है, अक्सर बच्चे अपना लंच बचा कर घर वापस ले आते हैं. ऐसे में ये एक बड़ी परेशानी है कि बच्चों को टिफिन में ऐसा क्या दिया जाए कि वो पूरा खाना खत्म कर दें. अपने बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना देना जरूरी है. खान-पान में ऐसी चीजें होनी चाहिए, जो उन्हें पढ़ाई के लिए एनर्जी दें. तो आज हम बात करेंगे कि बच्चों को खाने में कौन सी डिश देनी चाहिए. जिससे वह पूरा लंच खाए और उन्हें भरपूर पोषण भी मिलें.
बच्चों के लंच के लिए 4 रेसिपीज- (Perfect Recipes For Kids)
1. सूजी टोस्ट-
सूजी टोस्ट एक ऐसी डिश है, जो बच्चों को पसंद आती है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता. इस डिश को बनाने के लिए आपको सूजी, दही और ब्रेड की जरूरत होगी. आप अपनी मनचाही सब्जियां ले सकते हैं. एक बर्तन में दही, सूजी और पानी डालकर मिलाएं. अब इसमें कटी हुई सब्जियां डाल दें. इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अंत में इस तैयार बैटर को ब्रेड पर लगाकर सेक लीजिए सूजी टोस्ट तैयार है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- सावन के व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं, ये हैं 5 हेल्दी ऑप्शन्स और इस चीज का लगाएं भोग

2. पालक का पराठा-
बच्चों को पालक खिलाना एक मुश्किल काम है. इस सब्जी को स्वादिष्ट तरीके से परोसने के लिए आप इसके परांठे बना सकते हैं. इसकी फिलिंग बनाने के लिए घिसी हुई गाजर, उबला हुआ कॉर्न और कदूकस किए हुए पनीर में नमक और धनिया मिला लें. आटा छानते वक्त इसमें पीसी हुई पालक और तेल दाल दें. तैयार आटे में पनीर-कॉर्न की स्टफिंग भर के इसे बेल लें. अब इन पराठों को सेंक कर बच्चों के लंच बॉक्स में दे सकते हैं.
3. बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च के फ्राइड राइस-
फ्राइड राइस बच्चों को बेहद पसंद होते हैं. बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च के फ्राइड राइस बनाकर आप बच्चों को दे सकते हैं यह उन्हें बेहद पसंद आएंगे इसे बनाने के लिए एक पैन में तेल डालकर उसमें प्याज-लहसुन भून लें. अब इसमें बेबी कॉर्न, शिमला मिर्च या सब्जियां डालकर पका लें. इसमें टमाटर सॉस, टमाटर की प्यूरी और लाल मिर्च पाउडर मिला दें. अंत में पके हुए चावल, नमक और काली मिर्च का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब आप इसे बच्चों को दे सकते हैं.
4. गाजर चीज सॉस मैक्रॉनी-
मैक्रॉनी को इस प्रकार बनाकर आप इसे बच्चों को दे सकते हैं. गाजर चीज सॉस मैक्रॉनी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाने के लिए गाजर को मिक्सी में पीसकर प्यूरी बना लें. एक पैन में मक्खन डालकर उसमें एक चम्मच गेंहू का आटा डालकर भूनें. अब इसमें दूध, चीज, नमक, मिर्च पाउडर और गाजर की प्यूरी डालकर मिला लें. अब एक बर्तन में मैक्रॉनी उबालकर छान लें और उसे इस तैयार सॉस में मिला दें अब यह खाने के लिए तैयार है.
Covid Vaccine Causing Heart Attacks? What Expert Says| क्या कोरोना वैक्सीन से हो रहे हैं हार्ट अटैक!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं