Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में ऐसा क्या बनाया जाएं जिसे वो मन से खाएं और वो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो. आज हम आपको बताएंगे पालक-पनीर पराठा बनाने की एक ऐसी रेसिपी जिसे खाने के बाद आपके बच्चे भी इसके दीवाने हो जाएंगे. आइए जानते हैं पालक-पनीर पराठा बनाने की रेसिपी.
पालक-पनीर पराठा बनाने की रेसिपी ( Palak Paneer Paratha Recipe)
पालक-पनीर पराठा बनाने में बेहद आसान है और यह झटपट बनकर तैयार भी हो जाता है. इस पराठे की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे पहले से तैयार कर के रख सकते हैं और फिर तुरंत पराठों को सेंककर तैयार कर लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन लोगों को जरूर पीना चाहिए बकरी का दूध, फायदे जानकर आप भी गाय और भैंस का छोड़ इसे पीने लगेंगे
सामग्री:
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप बारीक कटा हुआ पालक
- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1/2 चम्मच अजवायन
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (ऐच्छिक)
- स्वादानुसार नमक
- 1-2 चम्मच तेल या घी (पराठा सेंकने के लिए)
बनाने की विधि:
गेहूं के आटे में बारीक कटा हुआ पालक, कद्दूकस किया हुआ पनीर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन और नमक डालकर मिक्स कर लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. इस आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब आटे की छोटी लोइयां बनाकर उसे गोल शेप में बेल लें. अब गरम तवे पर पराठे को दोनों तरफ से हल्का भूरा और कुरकुरा होने तक तेल या घी लगाकर सेंक लें. तैयार पराठों को ठंडा करें और टिफिन में पैक करें. इसके साथ हरी चटनी, टमैटो केचप, या दही के साथ रखकर पैक करें.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं