Khane Ke Baad Pet Kyu Phulta Hai: खाना खाने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन कई बार लोग खाने के अच्छा और टेस्टी होने के बाद भी उसको खाने से डरते हैं. इसकी वजह है खाना खाते ही पेट फूलने लगना. कई लोगों के साथ ये समस्या आती है कि वो कुछ भी जरा सा भी खाते हैं तो उनका पेट फूल जाता है और कपड़े टाइट होने लगते हैं. आज डॉक्टर सलीम जैदी ने इसी बारे में हमें बताया है कि इसकी वजह क्या है और इस समस्या को दूर करने का इलाज भी. डॉ. जैदी ने 6 ऐसे देसी और रामबाण नुस्खे बताएं हैं जो पेट फूलना, भारीपन लगना और अनकंफर्टेबल फील होने की समस्या की जड़ को ही खत्म कर देंगे.
पेट की सूजन
पेट की सूजन सिर्फ गैस नहीं होती है. पेट की सूजन जो होती है ये असल में पांच चीजों का कॉम्बिनेशन होती है. स्लो डाइजेशन, अंदर फंसी हुई गैस, एसिडिटी की वजह से स्टमक में होने वाला इरिटेशन, आंतों में सूजन और पेट की मसल्स का टाइट हो जाना. ये सभी चीजें मिलकर आपके पेट की सूजन कहलाती हैं. लेकिन आप फिक्र मत कीजिए क्योंकि आज यहां पर बताई जाने वाली 6 रेमेडीज आपके पेट की इस सूजन को पूरी तरह से ठीक करने में आपकी बहुत ज्यादा हेल्प करने वाली है.
अजवाइन और सौंफ का पानी
अजवाइन और सौंफ का पानी. अजवाइन गैस के लिए एक बेहद इफेक्टिव चीज है और सौंफ पेट की गर्मी को शांत करती है. इस नुस्खे को लेने के लिए आपको सिर्फ आधा चम्मच अजवाइन और एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में डालकर 5 मिनट के लिए बॉईल करना है. और उसके बाद इस पानी को छानकर आपको हल्का गर्म होने के बाद सिपसिप करके पी लेना है. जैसे आप चाय पीते हैं वैसे. इसे आप खाने के बाद दिन में दो टाइम लीजिए. पहले ही दिन से आपको अपनी जो कंडीशन है उसमें सुधार आना शुरू हो जाएगा और लॉन्ग टर्म जब इसको आप लेंगे तो उससे आप देखेंगे कि धीरे-धीरे पेट की जो सूजन है वो कम होने लगी है और आपकी सारी प्रॉब्लम्स पेट से रिलेटेड जो है वो कम होनी शुरू हो जाएंगी.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 6 घंटे की नींद 2 हफ्ते तक? हैदराबाद के डॉक्टर ने बताया दिमाग पर पड़ने वाला खतरनाक असर

हींग का पानी
जब पेट अचानक से ज्यादा फूल जाता है, टाइट हो जाता है, पेट के अंदर मरोड़ सी होने लगती है, ऐंठन सी होने लगती है और आपको लगता है जैसे अंदर कुछ अटक गया हो, तो ऐसे में हींग का जो पानी है, यह आपको फौरन आराम देता है. इसे लेने के लिए आप एक कप गर्म पानी लीजिए और उसमें सिर्फ एक चुटकी हींग और अगर आपको बीपी का इश्यू नहीं है, तो थोड़ा सा काला नमक भी मिला लीजिए और इस पानी को आप शुरुआत में रोजाना दोपहर के खाने के बाद पीना शुरू कर दीजिए. और जब आपके पेट की सूजन कम हो जाए, आपको लगे कि अब फायदा हो रहा है तो इसे आप एसओएस यानी जब आपको ज्यादा गैस बने उस टाइम भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं जरूरत पड़ने पर. यह नुस्खा बिल्कुल सेफ है. लेकिन इसको एक बार में आपको 5 से सात दिन से ज्यादा नहीं लेना है. या फिर जब आपको गैस ज्यादा बने तो बस उस टाइम पे आपको इस्तेमाल करना है. आप लॉन्ग टर्म इसको मत लीजिएगा. पांच सात दिन ले लें. इतना आपके लिए काफी है.
जीरा वाटर
ये रेमेडी खासतौर से पेट के भारीपन के लिए बहुत इफेक्टिव है. जीरा डाइजेस्टिव जूसेस को एक्टिवेट करता है. इसे लेने के लिए आप एक चम्मच जीरा लीजिए. छोटा चम्मच टीस्पून और इसे आप दो कप पानी में डालकर 5 से 7 मिनट तक अच्छे से उबाल लीजिए. और फिर इस पानी को छानकर आप गरम-गरम बहुत ज्यादा तेज गरम नहीं लेकिन हल्का गरम करके उसको आप पी लीजिए. इसका बेस्ट टाइम होता है सुबह खाली पेट या फिर आप चाहे तो लंच के बाद या फिर डिनर के फौरन बाद इसको आप ले सकते हैं.
अदरक का पानी
अगर आपको पेट फूलने के साथ-साथ मन भी हैवी सा लगता है, कभी-कभी उल्टी जैसा नॉजिया जैसा आपको लगता है, तो जिंजर वाटर आपके लिए बेस्ट रहेगा. बस 1 इंच के आसपास का छोटा सा अदरक का आप टुकड़ा ले लीजिए ताजे अदरक का और उसको आप हल्का सा पहले क्रश कर लीजिए और उसके बाद एक कप पानी में डालकर 5 मिनट उबाल लीजिए. इस पानी को दिन में दो टाइम खाना खाने के बाद आप ले सकते हैं. अगर आपको अदरक का टेस्ट ज्यादा स्ट्रांग लगता है तो आप चाहें तो उसमें एक छोटी इलायची कूट कर भी डाल सकते हैं. उससे टेस्ट भी इंप्रूव हो जाएगा और जो आपकी गैस की प्रॉब्लम है उसमें भी और ज्यादा इंप्रूवमेंट आपको देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें: नाश्ते में ये चीजें खाने से होने लगती है गैस और पेट फूलने की दिक्कत, कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां
वॉक
पेट की सूजन दूर करने के लिए यह एक बेहतरीन सॉल्यूशन है. खाना खाते ही लेट जाना यह एक ऐसी गलती है जिससे पेट में गैस, एसिडिटी और अल्टीमेटली सूजन पैदा होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. जब आप खाना खाते ही लेट जाते हैं या एक जगह पर जमकर बैठ जाते हैं बिल्कुल चलते फिरते नहीं है तो गैस को बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं मिल पाता है . इसलिए खाने के बाद सिर्फ 8 से 10 मिनट की स्लो वॉक जरूर करें इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा और इस वॉक के बाद अगर आप दो मिनट बेली ब्रीथिंग भी कर लें यानी आप गहरी गहरी सांस अंदर लें नाक से और मुंह के रास्ते धीरे-धीरे उस सांस को एक्सेल करें और सिर्फ छाती से नहीं बल्कि की पेट के जोर से यानी डायफ्रामेटिक ब्रीदींग जिसे हम लोग कहते हैं वो करें तो समझ लीजिए कि इससे आपके पेट को एक ऐसा अमृत मिल जाएगा एक ऐसी बहुत ही जबरदस्त एटमॉस्फेयर मिल जाएगा जो कि उसे पूरी तरह से रिलैक्स कर देगा और आपको काफी ज्यादा अच्छा फील होगा.
सिकाई
कभी-कभी ऐसा होता है कि गैस सिर्फ अनकंफर्टेबल नहीं होती है बल्कि पेट बिल्कुल हार्ड, टाइट ऐसा पेनफुल सा लगने लगता है और हमें बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल लगता है. ऐसे में गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं. जब आप पेट की सिकाई करते हैं, तो यह मसल्स धीरे-धीरे रिलैक्स हो जाती हैं. गैस आगे मूव करने लगती है. पेरिस्टाल्टिक मूवमेंट बढ़ जाती है और पेट आपको हल्का लगने लगता है.
पेट की सिकाई करने के लिए एक हॉट वाटर बैग आप ले लीजिए और उसको पेट के ऊपर 10 से 12 मिनट के लिए रखिए. यह बैग जो है ना बहुत ज्यादा गर्म होना चाहिए और ना ही एकदम ठंडा होना चाहिए. बस कंफर्टेबल वार्मथ आपको मिलनी चाहिए इससे जो कि आपको नागवार ना लगे. आप खुद नोटिस करेंगे कि सेक से 5 से 7 मिनट के अंदर-अंदर आपके पेट का जो टाइटपन है वह धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा और गैस जो है वो मूव करने लगेगी.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं