रागी को अपने रूटीन में शामिल करने का तो मन है, लेकिन इसका स्वाद कैसा होगा इस चक्कर में खाने से पहले दो बार सोचते हैं? अब नहीं सोचना पड़ेगा. हम आपके साथ 3 ऐसी टेस्टी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकती हैं.
रागी फाइबर, कैल्शियम, आयरन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं. अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करने का सोच रहे हैं, तो देर किस बात की, जल्दी नोट करें रेसिपी.
रागी से बनने वाले हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन
ICMR-National Institute of Nutrition (NIN) की Indian Food Composition Tables के अनुसार रागी कैल्शियम, आयरन, डाइटरी फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत मानी जाती है. पोषण विशेषज्ञों के अनुसार रागी में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो इसे एक पौष्टिक अनाज बनाते हैं.
रागी से क्या क्या बना सकते हैं | Tasty And Healthy Ragi Recipes
रागी कुकीज | Ragi Cookies
- मीठा खाने की इच्छा होने पर रागी कुकीज एक हेल्दी ऑप्शन हो सकती हैं.
- इन्हें आप रागी आटा, गेहूं का आटा, गुड़ और बिना रिफाइंड तेल की मदद से तैयार कर सकते हैं.
- रागी से बनी ये कुकीज आयरन और फाइबर से भरपूर होती हैं और सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

Ragi Cookies
रागी पैनकेक | Ragi Pancakes
- अगर आप वही सेम नाश्ता करके परेशान हो गए हैं, तो ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने के लिए रागी पैनकेक ट्राई करें.
- इसे बनाने के लिए आपको रागी के आटे में पका हुआ केला, दूध और थोड़ी दालचीनी मिलाकर बैटर तैयार करना होगा.
- फिर इसे तवे पर पकाना होगा, आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से शहद या ताजे फल डाल सकते हैं.

रागी से बनाए स्वादिष्ट रागी पैनकेक
रागी डोसा | Ragi Dosa
- अगर आप नाश्ते में कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो रागी डोसा ट्राई कर सकते हैं.
- रागी का आटा, उड़द दाल और चावल से तैयार बैटर को फर्मेंट करके आप हेल्दी और टेस्टी डोसा बना सकते हैं.
- इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ खा सकते हैं.

Ragi Dosa : स्वाद और सेहत का बेजोड़ मेल है रागी डोसा.
इसे भी पढ़ें: ज़ुबान के जायके पर सेहत का तड़का, बिना ओवन और बिना मैदा के बनाएं आटा पिज्जा | Atta Pizza Recipe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं