Live Updates: हल्द्वानी में मंच शुद्धिकरण का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में गूंजा. राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "मैं हल्द्वानी में था, जहां मैंने रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. वहां लाखों लोग मौजूद थे. उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया, मैंने केवल सरकार से जुड़े मुद्दों को दोहराया. लेकिन मेरे भाषण के बाद, बीजेपी के लोगों ने उस मंच को 'शुद्ध' करने के लिए वहां हवन किया... क्या लोकतंत्र में ऐसा होता है? आप संविधान की रक्षा कैसे कर रहे हैं? मैं विपक्ष का नेता हूं." इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह दुखद है. ऐसी घटना आपके लिए ही नहीं बल्कि समूचे राष्ट्र के लिए दुखद है. हम इसकी जांच करेंगे. जेपी नड्डा ने कहा यह हम सभी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए दुखदायी है. भाजपा ऐसी चीजों को स्वीकार नहीं करती.
All Live Updates...
LIVE: 'अमित शाह हों या कोई और सदन में उपस्थित रहने के लिए अनुरोध की जरूरत क्यों?', बोले TMC नेता
टीएमसी सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा, "संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी है. वे इसे चलाने में फेल रहे और इसका कारण यह है कि शुरू से ही, उन्होंने लोकतंत्र के इस मंदिर के प्रति अनादर दिखाया है. उन्होंने इसकी उपेक्षा की है. देखिए कि कैसे उन्होंने NEET घोटाले के संबंध में छात्रों के बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को दबाया, क्रूर लाठीचार्ज का सहारा लिया और यहां तक कि पैलेट गन भी चलाई. हमारे युवा छात्रों को पीटा गया."
उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष ने मांग की थी कि गृह मंत्री, जिनके अधिकार क्षेत्र में दिल्ली पुलिस आती है, संसद में आएं. एक बयान, और परिस्थितियों को स्पष्ट करें. फिर भी, उन्होंने पूरे सत्र को टाल दिया. गृह मंत्री को सदन में उपस्थित होने के लिए विपक्ष का आह्वान केवल एक मांग, एक विलासिता या एक साधारण अनुरोध नहीं है. यह गृह मंत्री के लिए एक मौलिक दायित्व है, चाहे वह अमित शाह हों या कोई और, उन्हें सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहने के लिए अनुरोध, मांग या बहिर्गमन की जरूरत क्यों होनी चाहिए?"
#WATCH | Delhi: TMC MP Babul Supriyo says, "Running Parliament is the government's responsibility. They failed to run it, and the reason is that, from the very beginning, they have shown disrespect toward this temple of democracy. They have disregarded it. Look at how they… pic.twitter.com/e15pOyoGA8
— ANI (@ANI) August 13, 2026
LIVE News: इलाहाबाद HC के आदेशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. यह मामला कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों से जुड़ा है.
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची व वी. मोहना की बेंच 17 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई करेगी.
Leader of Opposition in the Lok Sabha Rahul Gandhi has moved the Supreme Court against orders passed by the Allahabad High Court in a case concerning allegations of disproportionate assets made against him by Karnataka-based BJP worker S Vignesh Shishir. pic.twitter.com/KBdyl80ghI
— ANI (@ANI) August 13, 2026
LIVE News: मुंबई के रैयान टावर में लगी आग
मुंबई के मदनपुरा स्थित रैयान टॉवर में आग लगने की घटना सामने आई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग काबू पाने की कोशिश शुरू की गई. आग लगने के पीछे क्या वजह है, इसकी जानकारी खबर छपने तक नहीं मिल सकी है.

(इनपुट- अभिषेक अवस्थी)
LIVE: संसद के मकर द्वार के बाहर रखे दानपात्र को लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे सपा सांसद
चढ़ावा चोरी के विरोध में सपा सांसद संसद के मकर द्वार के बाहर रखे दानपात्र को लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे. मॉनसून सत्र में 2 लाख 14 हजार 390 रुपए विपक्षी पार्टियों के दानपात्र में इकट्ठा हुए.
LIVE: राज्य सभा के सभापति की चाय पार्टी में शामिल हुई कांग्रेस
कांग्रेस ने राज्य सभा के सभापति की चाय पार्टी में हिस्सा लिया, लेकिन लोक सभा स्पीकर की चाय पार्टी में नहीं. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया क्योंकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य दल गृह मंत्री अमित शाह के साथ नहीं बैठना चाहते थे. राज्य सभा सभापति के साथ चाय पार्टी में सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद थे.
LIVE: संसद का मॉनसून सत्र समाप्त, दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित
राज्यसभा और लोकसभा दोनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. संसद का मॉनसून सत्र समाप्त हो गया.
LIVE: दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल और सिसोदिया ने दिल्ली HC में दाखिल की याचिका
दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर एक्साइज पॉलिसी केस में उन्हें बरी किए जाने के खिलाफ CBI की रिवीजन पिटीशन खारिज करने की मांग की है.
केजरीवाल और सिसोदिया ने CBI के केस की मेंटेनेबिलिटी पर आपत्ति जताई है, और कहा है कि रिवीजन पिटीशन ट्रायल कोर्ट के फैसले के चार घंटे के अंदर बहुत जल्दबाजी और बहुत ही गैर-गंभीर तरीके से फाइल की गई थी.
LIVE: स्पीकर की चाय पार्टी में शामिल हुई DMK
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीएमसी ने स्पीकर की चाय पार्टी का बहिष्कार किया. वहीं, दिलचस्प बात यह है कि डीएमके ने इसमें हिस्सा लिया.
LIVE: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा- ये बहुत शर्मनाक बात है
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "ये बहुत ही गलत बात है कि अगर खरगे जी जो कि दलित हैं उन्होंने किसी सभा को संबोधित किया है तो शुद्धीकरण जो किया गया, ये कौन-सी बात है इससे ज्यादा गिरी हुई बात नहीं हो सकती है. ये बहुत शर्मनाक बात है और सीएम धामी जी अभी तक चुप बैठे हुए हैं."
LIVE: खरगे ने कहा- BJP की कथनी और करनी में फर्क है
उत्तराखंड में रामलीला मैदान का शुद्धिकरण करने पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा, ''रामलीला मैदान में हर पार्टी के लोग जनसभा करते हैं, लेकिन वहां जो किया गया, वह हिंदू धर्म के खिलाफ है. इससे यह भी साफ होता है कि BJP के लोग देश को बांटने और जातियों के बीच झगड़ा कराने का काम कर रहे हैं. यही BJP की कथनी और करनी में फर्क है. मैं इसकी निंदा करता हूं.''
हम पहले से कहते आ रहे हैं कि इस देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है। आखिर वहां 'हवन' की क्या ज़रूरत थी?
— Congress (@INCIndia) August 13, 2026
रामलीला मैदान में हर पार्टी के लोग जनसभा करते हैं, लेकिन वहां जो किया गया, वह हिंदू धर्म के खिलाफ है।
इससे यह भी साफ होता है कि BJP के लोग देश को बांटने और जातियों के बीच… pic.twitter.com/aHaXDE9kvW
LIVE: विपक्ष ने किया लोकसभा अध्यक्ष की चाय का बहिष्कार
कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष की चाय का बहिष्कार किया. पूरे सत्र के दौरान जारी गतिरोध के मद्देनजर राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने स्पीकर की टी पार्टी में नहीं शामिल होने का फैसला किया.
Rajya Sabha Live: दुखदायी है, हम इसकी जांच करेंगे: जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह दुखद है. ऐसी घटना आपके लिए ही नहीं बल्कि समूचे राष्ट्र के लिए दुखद है. हम इसकी जांच करेंगे. जेपी नड्डा ने कहा यह हम सभी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए दुखदायी है. भाजपा ऐसी चीजों को स्वीकार नहीं करती.
#WATCH | In Rajya Sabha, Leader of House and Union Minister JP Nadda responds to LoP Mallikarjun Kharge; says, "What Kharge ji said is really sad - not just for Congress party but for all of us...BJP does not subscribe to such activities. Never. But we will investigate this. I… pic.twitter.com/pC2Fx25vPV
— ANI (@ANI) August 13, 2026
LIVE: खरगे ने हल्द्वानी में मंच शुद्धिकरण का मुद्दा राज्यसभा में उठाया
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में मंच शुद्धिकरण का मुद्दा राज्यसभा में उठाया.
#WATCH | In Rajya Sabha, LoP and Congress chief Mallikarjun Kharge says, "...I was in Haldwani where I made a public speech at Ramlila Maidan. Lakhs of people were there. At that time, I did not mention the name of any community or religion; I only reiterated the issues of the… pic.twitter.com/oePxPC0jBr
— ANI (@ANI) August 13, 2026
LIVE: सपा सांसद ने अमित शाह पर दिया बयान
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने अमित शाह पर कहा, "पूरा देश जान रहा है लगातार सदन में मांग चल रही है कि अमित शाह सदन में आएं, लेकिन पता नहीं क्या परेशानियां हैं अभी तक नहीं आए. आज आखिरी दिन है उनके कहने में इतनी विसंगति है कि कल तक सदन बार-बार स्थगित हुआ सरकार सदन नहीं चला रही है."
LIVE: संसद के मकर द्वार पर NDA सांसद और विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन
संसद भवन के मकर द्वार पर दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली. मकर द्वार के बाहर झारखंड में प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर लाठी चार्ज करने के मुद्दे पर जहां NDA के सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर अमित शाह के संसद में आकर जवाब देने को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

Live Updates: 'कर्नाटक बंद' के मद्देनजर बेंगलुरु में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई
कावेरी जल विवाद को लेकर बुलाए गए 'कर्नाटक बंद' के मद्देनजर बेंगलुरु में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
#WATCH बेंगलुरु: कावेरी जल विवाद को लेकर कल बुलाए गए 'कर्नाटक बंद' के मद्देनजर पूरे शहर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/jeBpN6DWRP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
Live: 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और सम्मान प्रदान करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वर्ष 2024 और 2025 के लिए 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और सम्मान प्रदान करेंगी. गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहेंगे.
Live Updates: राज्यसभा में 'माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026' पर होगा विचार
राज्यसभा में आज 'माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026' पर विचार और उसे पारित करने की प्रक्रिया होगी.