- मुंबई की 24 साल की बाइकर रिद्धि ठक्कर रायपुर से बस्तर की ओर जते समय हादसे का शिकार हो गईं
- जगदारा घाटी के पास एक अज्ञात ट्रक ने रिद्धि की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और चालक फरार हो गया
- गंभीर घायल रिद्धि को अस्पताल ले जाया गया, इलाज शुरू करने से पहले ही उनकी मौत हो गई
बस्तर की खूबसूरत वादियां घूमने निकली मुंबई की एक 24 साल की बाइकर रिद्धि ठक्कर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई.रिद्धि ठक्कर मुंबई के बोरीवली वेस्ट की रहने वाली थीं. वह खुद एक बाइकर थीं. पहले भी वह कई जगहों पर बाइकिंग कर चुकी थीं. इस बार वह अलग-अलग जगहों की करीब 23 महिला बाइकर्स के साथ रायपुर से बस्तर की ओर जा रही थीं. उसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. रिद्धि एक बाइकर थीं. वह पहले भी कई सोलो और ग्रुप ट्रिप्स कर चुकी थीं. अब वह बस्तर घूमने निकली थीं.
रायपुर से बस्तर जा रही बाइकर का एक्सीडेंट
रिद्धि के ग्रुप में करीब 20 बाइकें और एक कार शामिल थी. रिद्धि अपने ग्रुप के साथ रायपुर से बस्तर की ओर जा रही थीं. वे लोग बुधवार सुबह करीब 6 बजे जगदारा घाटी के पास पहुंचे ही थे कि एक मोड़ पर अज्ञात ट्रक ने कथित तौर पर रिद्धि की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकर बइक से सड़क पर दूर जा गिरीं, हादसे के बाद ट्रेक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

इलाज से पहले ही बाइकर रिद्धि की मौत
गंभीर रूप से घायल रिद्धि सड़क पर पड़ी थीं. ये देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. उनके ग्रुप के बाइक सवार तुरंत वहां रुके और मदद के लिए आगे आए. रिद्धि के साथी उनको तुरंत चारामा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. गंभीर हालत को देखते हुए उनको धमतरी के श्रीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज शुरू करने से पहले ही डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की परी जानकारी ली.

CCTV की मदद से ड्राइवर की तलाश
इस हादसे की जानकारी मिलते ही धमतरी नगर निगम के मेयर रामू रोहरा भी तुरंत मौके पर पहुंचे.उन्होंने हादसे की पूरी जानकारी ली. वहीं जिला अस्पताल में रिद्धि के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. मेयर लगातार रिद्धि के परिवार के संपर्क में हैं. बता दें कि अपनी अपनी बाइक यात्रा शुरू करने से करीब 15 मिनट पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसके बारे में बताया था.

कुछ ही देर बाद वह हादसे का शिकार हो गईं. पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है. वहीं उस अज्ञात ट्रक और उसके ड्राइवर का पता लगाने की कोशिशें भी जारी हैं. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी ट्रक ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है.
ये भी पढे़ं-पति की हत्या के मामलों में MP देश में दूसरे नंबर पर, 6 महीने में 36 मामले; 12,577 पतियों ने मांगी मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं