Chhattisgarh News: नेशनल हैंडलूम डे (National Handloom Day 2026) के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बस्तर की आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंप वॉक (Ramp Walk) करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कभी घने जंगलों में हथियार लेकर घूमने वाली ये महिलाएं जब रैंप पर उतरीं तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम तालियों की आवाज से गूंज उठा.
'महिलाओं के हौसले की एक खूबसूरत कहानी'
इस स्वदेशी फैशन शो में उन्होंने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा सिल्क और हाथ से बुने खूबसूरत कपड़ों को पहनकर मंच पर अपना जलवा बिखेरा. यह पल सिर्फ एक फैशन शो नहीं था, बल्कि बंदूक छोड़कर सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई जिंदगी शुरू करने वाली इन महिलाओं के हौसले की एक खूबसूरत कहानी थी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं से बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: Former women Naxals, who once carried weapons in the dense forests of Bastar, walked the ramp to huge applause at a National Handloom Day event in Raipur after joining the mainstream. (07.08) pic.twitter.com/51mc8lEXWE
— ANI (@ANI) August 13, 2026
'वे तो बिल्कुल भी पूर्व माओवादी नहीं लग रही हैं'
7 अगस्त को आयोजित हुए इस कार्यक्रम का वीडियो आज यानी 13 अगस्त को सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोग खूब पसंद कर रहे हैं. एक X यूजर ने लिखा, 'कुछ साल पहले ऐसे दृश्यों की कल्पना करना भी मुश्किल था. यह सशक्तिकरण का सबसे सच्चा रूप है.' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर यह सच है, तो इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई. वे बिल्कुल भी पूर्व माओवादी नहीं लग रही हैं. ऐसी कहानियों को ज्यादा प्रचार क्यों नहीं मिलता?

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस परआयोजित कार्यक्रम में रैंप वॉक करतीं पूर्व नक्सली महिलाओं की तस्वीर.
Photo Credit: X@vishnudsai
'माओवादी से फ़ैशन आइकॉन बनने तक का सफर'
एक तीसरे यूजर ने इस बदलाव को 'सचमुच अविश्वसनीय बताया और माओवादी विद्रोह से लेकर रैंप वॉक तक के सफर का ज़िक्र किया. एक और कमेंट करने वाले ने बताया कि कई प्रतिभागी दशकों से वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित इलाकों से आई थीं और कहा कि रैंप पर उनका दिखना उन मौकों को दिखाता है जो मुख्यधारा के समाज का हिस्सा बनने के साथ उन्हें मिले हैं.
ये भी पढ़ें:- एक झटके में खरबपति बना शख्स, 44 ड्रॉ के बाद लगा पूरे 13 सौ करोड़ का जैकपॉट!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं