विज्ञापन

1 करोड़ की रिश्वत लेने वाले IPS राहुल बंसल का UPSC रिजल्ट, इंटरव्यू के नंबर सबसे खराब

IPS Rahul Bansal UPSC Result: साल 2021 में यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल घूस लेने के मामले में आरोप हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक मामले के सेटलमेंट के लिए एक करोड़ रुपये लिए.

1 करोड़ की रिश्वत लेने वाले IPS राहुल बंसल का UPSC रिजल्ट, इंटरव्यू के नंबर सबसे खराब
IPS राहुल बंसल पर घूस लेने के आरोप

IPS बनते ही एक करोड़ की रिश्वत के मामले में फंसे राहुल बंसल इन दिनों खूब चर्चा में हैं. छत्तीसगढ़ कैडर मिलने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग अंबिकापुर में हुई, जहां उन पर एक मामले का निपटारा करने के लिए एक करोड़ घूस लेने के आरोप हैं. बताया गया है कि हवाला के जरिए ये पैसे लिए गए हैं. आईपीएस अधिकारी के इस रिश्वतकांड के बाद ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर राहुल बंसल कौन हैं और इनकी UPSC में कौन सी रैंक आई थी. 

राहुल बंसल का UPSC रिजल्ट 

राहुल बंसल ने अपने पांचवें अटेंप्ट में साल 2021 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का सिविल सर्विस एग्जाम क्रैक किया था. इसमें उनकी रैंक 377 थी, जिसकी वजह से उन्हें आईपीएस बनने का मौका मिला. उन्हें कुल 939 नंबर मिले थे, लेकिन इंटरव्यू सबसे ज्यादा खराब हुआ था. पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू में उन्हें 275  में से सिर्फ 138 नंबर मिले थे. यानी राहुल बंसल 2021 के उन चुनिंदा उम्मीदवारों में शामिल थे, जिन्हें इंटरव्यू में सबसे खराब मार्क्स मिले थे.

राहुल बंसल पर क्या हैं आरोप  

राहुल बंसल पर आरोप है कि उन्होंने एक साइबर फ्रॉड के मामले को निपटाने के लिए एक करोड़ की रिश्वत ली, इसमें उनके साथ दो अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे. बताया गया है कि दो किश्तों में ये पैसा हवाला के जरिए राहुल बंसल तक पहुंचाया गया. अब ये मामला दिल्ली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में है और रिपोर्ट तलब की गई है. 

मॉक इंटरव्यू का वीडियो हो रहा वायरल

जिस राहुल बंसल पर एक करोड़ की घूस लेने का आरोप है, उन्हीं का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. ये वीडियो यूपीएससी इंटरव्यू से पहले हुए मॉक इंटरव्यू का है. इसमें राहुल से रिश्वत लेने को लेकर सवाल किया गया था और उन्होंने इसे एक खराब प्रैक्टिस बताया. राहुल ने इस मॉक इंटरव्यू में कहा था कि उनसे भी एक सर्टिफिकेट के लिए 500 रुपये की रिश्वत ली गई थी. 

ये भी पढ़ें - CBSE में 44% और NCERT में 1,596 पद खाली, जल्द निकल सकती है बंपर भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ips Rahul Bansal UPSC Rank, IPS Rahul Bansal, Ips Rahul Bansal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com