Dahi Mathri Chaat Recipe: सर्दियों का मौसम है ऐसे में चटपटी चीजें खाने का मन सभी का करता है. क्योंकि ये मौसम ही ऐसा है. लेकिन हर बार मार्केट से चीजें लाने का मन नहीं करता है. अगर आप भी कम समय में कुछ चटपटा और टैंगी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप शेफ संजीव कपूरी की स्पेशल चाट रेसिपी (Chaat Recipe) को ट्राई कर सकते हैं. शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद स्वादिष्ट चाट रेसिपी शेयर की है जिसे आप घर में मौजूद आसानी सी चीजों से बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी को देखते हैं.
यहां देखें पोस्टः
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Raisin Eating Benefits: महिलाओं को क्यों करना चाहिए किशमिश का सेवन? यहां जानें कारण
सामग्री-
- 1 कप दही
- 24-30 मठरी गार्निश के लिए
- 2 बड़े चम्मच पाउडर चीनी
- 2 मध्यम आलू, उबाले, छीले और मसले हुए
- चाट मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- 1 मीडियम प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 मीडियम टमाटर, बारीक कटा हुआ
- काला नमक
- भुना जीरा पाउडर
- खजूर और इमली की चटनी
- हरी चटनी
- सेव गार्निश के लिए
- मसाला दाल
- भुने हुए मूंगफली के दाने
- कटा हुआ कच्चा आम
- गार्निश के लिए फ्रेश हरा धनिया कटा हुआ
विधि-
- एक बाउल में दही लें, उसमें पिसी हुई चीनी और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- ½ कप पानी डालकर फिर से मिलाएं, मठरी डालें और 10 मिनट के लिए भिगोने के लिए अलग रख दें.
- एक पोर्शन बनाने के लिए सर्विंग प्लेट में 6 मठरी रखें.
- हर मठरी पर आलू का एक पोर्शन रखें.
- चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें.
- प्याज़, टमाटर का एक पोर्शन डालें, थोड़ा काला नमक, भुना जीरा पाउडर छिड़कें.
- खजूर और इमली की चटनी और हरी चटनी डालें.
- ऊपर से सेव, मसाला दाल, भुनी हुई मूंगफली और कुछ कच्चे आम डालें.
- धनिया पत्ती से गार्निश करें और कुछ मठरी क्रश करके ऊपर से डालें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं