विज्ञापन

नया नंबर-7, नमन धीर नई फिनिशिंग बहार! जीवनदान, न्यूजीलैंड का काम तमाम! पारी की 3 बड़ी बातें

जब टीम इंडिया को आखिरी 24 गेंदोें पर 48 रन की जरूरत थी, तो सभी ने भारत की हार तय मान ली थी, लेकिन नमन धीर का असली गेम ही यहीं से शुरू हुआ. न्यूजीलैंड ने अहम मौके पर बड़ी गलती की. और नमन धीर ने नए फिनिशर पर अपने नाम की मुहर लगा दी

नया नंबर-7, नमन धीर नई फिनिशिंग बहार!  जीवनदान, न्यूजीलैंड का काम तमाम! पारी की 3 बड़ी बातें
नमन धीर ने भारत की दिख रही हार कोे जीत में तब्दील कर दिया
source: X

टीम इंडिया ने वीरवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीनते हुए उसे पहले मैच में 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. किसी को उम्मीद नहीं थी क्योंकि न केवल कीवी धरती पर पीछा करने  के लिए 226 का स्कोर बहुत बड़ा था, बल्कि नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों के बीच स्कोर जब भारत को 24 गेंदों पर 48 रन की दरकार थी, यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा  भारी था, लेकिन यहां से टीम इंडिया के नए फिनिशिर नमन धीर ने न्यूजीलैंड के जबड़े से मैच छीन लिया. नमन धीर ने सिर्फ 15 गेंदों पर 5 चौकों 2 छक्कों से नाबाद 42 रन बनाकर पूरी कहानी पलट दी. चलिए डिटेल से जानिए कैसे नमन धीर ने आखिरी 4 ओवरों में बाजी पलट दी. और टीम अय्यर के सामने दिख रही हार को जीत में तब्दील करते हुए भारत को 4 विकेट से जीत दिलाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी. चलिए नमनधीर की इस मैच जिताऊ पारी की 3 बड़ी बातें जान लीजिए. 

यह भी पढें: विंडीज से भी बुरा हाल! पहले ही मैच में खुली भारतीय बॉलरों की पोल, 21 साल में पहली बार हुआ ऐसा

यह भी पढ़ें: मैदान के बाहर भी करोड़ों का खेल! ईशान कहां से कमाते हैं पैसा, सिर्फ रियल एस्टेट से पिछले साल कितनी रही कमाई

1. सैंटनर को बड़ी सजा

कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने शायद ही सोचा होगा कि टीम इंडिया यह नया रंगरूट 17वें ओवर में उनका ऐसा हाल करेगा. इस ओवर से पहले नमन धीर 2 गेंदों पर इतने ही रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन अगले ही ओवर में नमन धीर ने एक छक्का और चौका जड़े हुए 11 रन से भारत ने 17 रन बटोर लिए. वास्तव में आखिरी ओवरों में भारत की जीत के लिहाज से सैंटनर का यह ओवर एक तरह से टर्निंग प्वाइंट बन गया.  पारी के 17वें ओवर की टक्कर ही इस मैच का आधार थी. और इस सीधी टक्कर में युवा नमन धीर ने सैंटनर को पटखनी देते हुए भारत की जीत की नींव इस मुकाम पर रख दी थी.  

2. जीवनदान, कीवियों का काम-तमाम!

पारी के 18वें ओवर से भारत को  जीत के लिए 18 गेंदों पर 29 रन बनाने थे.नॉथन स्मिथ के फेंके ओवर की आखिरी गेंद पर नमनधीर को जीवनदान मिला, जब शॉर्ट-थर्डमैन पर खड़े लॉकी फर्ग्यसुन ने नमन के बल्ले के बाहरी किनारे से निकला कैच क्या टपकाया, मानो न्यूजीलैंड ने मैच ही गंवा दिया.  मैच लगभग भारत की मुट्ठी में आ गया क्योंकि मिले जीवनदान वाला 18वां ओवर खत्म होने के बाद यहां से भारत को जीत के लिए 12 गेंदों पर 16 रन बनाने थे!


3. स्टाइल में दिलाई जीत

कप्तान श्रेयस अय्यर जरूर 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए, लेकिन नमन धीर विचलित नहीं हुए. आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन बचे थे, तो कप्तान सैंटनर ने ज्यादर फी्डर 30 गज के घेरे के भीतर बुला लिए, लेकिन नमन धीर पर कोई असर नहीं ही पड़ा. गीली हो चुकी मैट हैनरी की पहली ही गेंद फुलटॉस में बदली तो, नमन धीर ने पहली ही गेंद को मिडऑफ के बाहर पहुंचाकर जीत सुनिश्चित कर दी. यहां से 5 गेंद में जीत के लिए 3 रन रन की दरकार थी. पलड़ा लगभग पूरी तरह भारत के पक्ष में झुक चुका था. सैंटरन ने चौथी गेंद प्लान बनाकर शॉर्ट-पिच पेंकी, लेकिन छक्के के लिए नमन धीर के बल्ले का ऊपर किनारा ही काफी था. बल्ले से लगने के बाद गेंद विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री के पार! भारत की जीत पर नमन धीर ने मुहर लगा दी थी. 

F.A.Q.= Frequently Asked Questions से भी जानें नमन धीर की पारी की अहम बातें

1. प्र.:- न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नमन धीर का व्यक्तिगत प्रदर्शन कैसा रहा?

उ.:- नमन धीर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निचले मध्यक्रम में बेहद आक्रामक और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन की आतिशी पारी खेलकर भारतीय टीम को 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई.

2. प्र.:- मैच में नमन धीर का स्ट्राइक रेट क्या रहा और उन्होंने अपनी पारी में कितने रन बनाए?

उ.:- नमन धीर ने 280.00 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए बिना आउट हुए 42 रन जुटाए, जिसमें मैच फिनिश करने वाला छक्का भी शामिल था.

3. प्र.:- दबाव के क्षणों में नमन धीर की 42 रन की पारी भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण साबित हुई?*

उ.:- जब भारत 226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहा था और अंतिम ओवरों में रन रेट बढ़ रहा था, तब नमन धीर ने क्रीज पर उतरकर तुरंत बाउंड्री बटोरना शुरू कर दिया. उनकी इस ताबड़तोड़ पारी ने मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया.

4. प्र.:- नमन धीर ने मैच का अंत किस तरह से किया और भारत को जीत तक पहुंचाया?

उ.:- नमन धीर ने आखिरी ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर शानदार शॉट लगाकर छक्के के साथ मैच का अंत किया। इस छक्के की बदौलत भारत ने 19.4 ओवरों में 230/6 रन बनाकर जीत हासिल की।

5. प्र.:- इस 42 रन की तूफानी पारी के साथ भारत और नमन धीर के नाम कौन सा रिकॉर्ड दर्ज हुआ?*

उ.:- नमन धीर के नाबाद 42 रनों के फिनिशिंग टच की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड की धरती (क्राइस्टचर्च) पर टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन-चेस (226 रन) सफलतापूर्वक पूरा किया और 5 मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naman Dhir, India, New Zealand, New Zealand Vs India 10/22/2026 Nzin10222026271646, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com