कल देशभर में करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाएगा. करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चंद्रमा दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं. अगर आप भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो सिर्फ पूजा की तैयारी ही नहीं बल्कि, खानपान का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. क्योंकि आपकी छोटी सी चूक तबीयत बिगाड़ सकती है. तो चलिए जानते हैं करवाचौथ व्रत से पहले और व्रत खोलने के बाद क्या खाएं, ताकि न हो कमजोरी महसूस.
करवा चौथ व्रत से पहले क्या खाएं-
कई जगहों पर करवा चौथ के दिन सुबह सर्गी खाई जाती है. यह वो मील है जो पूरे दिन शरीर को एनर्जी देने का काम करता है, इसलिए इसमें ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो देर तक पेट भरा रखें. अगर आपके यहां सर्गी नहीं खाई जाती है, तो आप व्रत वाले दिन से पहले भी इन चीजों का सेवन कर सकते हैं.

Photo Credit: magnific
- सूखे मेवे
- फल
- दूध
- नारियल पानी
- मेवे वाली खीर
- पराठा
- पनीर और दही
- बादाम
- अखरोट
- पिस्ता
व्रत से पहले क्या नहीं खाएं-
- अधिक नमक
- तले-भुने फूड
- ज्यादा मीठी चीजें
व्रत खोलने के बाद क्या खाएं-
कई महिलाएं पूरे दिन भूखा-प्यासा रहने के बाद अचानक भारी भोजन कर लेती हैं. यह तरीका सही नहीं माना जाता. व्रत खोलते समय सबसे पहले पानी पिएं. इसके बाद खजूर, फल या नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं. जूस, दाल, रोटी, सब्जी, खिचड़ी, पनीर या हल्की घर की बनी डिश खाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. सलाद और दही को भी मील में शामिल करें.
पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं किन बातों का रखें ध्यान-
- व्रत से एक दिन पहले भरपूर नींद लें.
- देर रात तक जागने से बचें.
- ज्यादा शारीरिक मेहनत या धूप में लंबे समय तक रहने से बचें.
- अगर किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें- करवा चौथ व्रत खोलने के लिए घर पर बनाएं दूध पेड़ा, झटपट नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं