विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ, काम छोड़ पत्नी के पास लौटे निक जोनस, प्यारी तस्वीरों ने जीता दिल

Karwa Chauth 2026: निक जोनस ने सेट किए हस्बैंड गोल्स, वाइफ प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मेरे पति की तरह कोई नहीं.  

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ, काम छोड़ पत्नी के पास लौटे निक जोनस, प्यारी तस्वीरों ने जीता दिल
Karwa Chauth 2026 निक जोनस ने सेट किए हस्बैंड गोल्स, प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ
Instagram

प्रियंका चोपड़ा का लॉस एंजिलस में करवाचौथ सेलिब्रेशन काफी खास रहा क्योंकि पति निक जोनस ने अपने चल रहे टूर को छोड़कर घर पर पहुंच गए. इस खास मौके का जिक्र एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने निक के बिना कहे आने के प्लान को परफेक्ट हस्बैंड गोल्स फॉर कपल्स बताया. इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह परफेक्ट देसी गर्ल लुक में नजर आ रही थीं. इन तस्वीरों में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की भी झलक देखने को मिली, जिसमें एक फोटो में मालती के छोटे शूज और निक अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आ रहे थे. इसके अलावा अपना प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ज्वैलरी जैसे मंगलसूत्र, हार की भी फोटो शेयर की. 

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में लिखी ये बात

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "मैंने कहा भी नहीं था, फिर भी वह घर आ गए. उन्हें पता था कि मेरे लिए इसका क्या मतलब है. उन्होंने इस तरह से अपना टूर प्लान किया कि करवा चौथ पर वह घर पर ही रहे. मेरे पार्टनर जैसा कोई नहीं है. आप सभी को भी ऐसा ही प्यार मिले. हैप्पी करवा चौथ." इस पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारी हार्ट इमोजी की शेयर कर दी है, जिसके अलावा 3.8 मिलियन लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है. 

ये भी पढ़ें- सिंगर शान ने मनाया 26वीं बार करवाचौथ, पत्नी के लिए शेयर किया अपना 23 साल पुराना रोमांटिक गाना, लिखा- मैं कितना खुशकिस्मत हूं

फैंस हुए निक जीजू के कायल

इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के अलावा एक यूजर ने लिखा, निक जिस तरह से इस संस्कृति को अपनाते हैं. उनका समर्थन करते हैं, उसका सम्मान करते हैं और उसमें पूरी तरह घुल-मिल जाते हैं. यह देखना बहुत ही सुंदर एक्सपीरियंस है. मैं बहुत आभारी हूं कि आपकी जिंदगी में ऐसा इंसान है. दूसरे यूजर ने लिखा, हमारी देसी गर्ल को बेस्ट जोनस ब्रदर मिला है. तीसरे यूजर ने लिखा, वह अपनी जड़ों को नहीं भूलीं दूसरे देश जाने के बावजूद. 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि निक अपने भाइयों, जो और केविन जोनस के साथ 'जोनास ब्रदर्स' के 'बर्निंग अप टूर ऑल ओवर अगेन' पर हैं. 2008 के उनके 'बर्निंग अप टूर' से प्रेरित, यह नॉर्थ अमेरिकन कॉन्सर्ट टूर 20 अगस्त, 2026 को न्यूयॉर्क में शुरू हुआ था और दिसंबर तक चलेगा. इसके चलते वह अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में परफॉर्म करने वाले हैं.  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर 2018 में भारत के जोधपुर में शादी की थी. कपल की एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास, जिसका जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था. 

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के इतिहास में 604 दिनों तक चलने वाली भारतीय फिल्म का वो 56 साल पुराना गाना, कान्हा की बांसुरी से राधा की जलन को सुमन कल्याणपुर ने किया था बयां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Karwa Chauth, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com