सर्दियों में चाय के साथ कुछ मीठा और कुरकुरा खाने का मन हो तो गुड़ गट्टा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. बचपन में स्कूल के बाहर मिलने वाली यह जालीदार मिठाई आज भी कई लोगों को याद होगी. इसे गुड़ की हनीकॉम्ब कैंडी या गुड़ पापड़ी के नाम से भी जाना जाता है. खास बात यह है कि इसे घर पर कुछ ही चीजों से बनाया जा सकता है. अगर आप भी बाजार जैसा हल्का, खस्ता और जालीदार गुड़ गट्टा बनाना चाहते हैं तो इसकी रेसिपी जान लीजिए.
नाम और इसकी खासियत
‘गुड़ गट्टा' को पूरी तरह हाथ से तैयार किया जाता है. इसे बनाने में किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं होता, यही वजह है कि इसमें कारीगरों की मेहनत और हुनर साफ झलकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले शुद्ध गुड़ से चाशनी तैयार की जाती है. गुड़ गट्टा मुख्य रूप से उत्तर भारत (विशेषकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब जैसे क्षेत्रों) की एक पारंपरिक और सर्दियों की बेहद लोकप्रिय मीठी डिश/कैंडी है. इसके अलावा गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भी इसे 'गुड़ गुबित' (Gur Gubit) के नाम से बहुत पसंद किया जाता है. इसकी चाशनी तैयार होने के बाद इसे धीमी आंच पर एक लंबी प्रक्रिया के तहत पकाया जाता है और फिर इसमें भुनी हुई मूंगफली के दाने मिलाए जाते हैं.
गुड़ गट्टा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
गुड़ और बेकिंग सोडा से बनने वाली एक कुरकुरी और भुरभुरी हनीकॉम्ब (Honeycomb) जैसी कैंडी होती है. यह खासकर सर्दियों के मौसम में बनाई और खाई जाती है. बचपन में यह स्कूलों के बाहर ठेले पर बिकने वाली मशहूर मिठाइयों में शामिल रही है. इस मिठाई को बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. इसके लिए आपको सबसे पहले गुड़ 400 ग्राम, घी 1 बड़ा चम्मच, पानी 1 छोटा चम्मच, चीनी 1 छोटा चम्मच, मीठा सोडा यानी बेकिंग सोडा 1 छोटा चम्मच, भुनी हुई मूंगफली 2 से 3 बड़े चम्मच और सौंफ 1 छोटा चम्मच चाहिए.
गुड़ गट्टा बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले जिस प्लेट या बर्तन में गुड़ गट्टा जमाना है उसे घी लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लें. ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि गुड़ की चाशनी तैयार होने के बाद उसे तुरंत बर्तन में डालना होता है. अब एक कड़ाही में एक छोोटा चम्मच पानी और चीनी डालकर मिलाएं. इसके बाद गुड़ के छोटे टुकड़े डाल दें. मध्यम आंच पर इसे लगातार चलाते हुए पिघलाएं. गुुड़ पूरी तरह पिघलने के बाद कुछ मिनट और पकाएं ताकि उसकी चाशनी सही गाढ़ेपन तक पहुंच जाए. घर पर आसानी से जालीदार और कुरकुरा गुड़ गट्टा बनाने की विधि इस वीडियो में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- भारत की 100 से 231 साल पुरानी मिठाई की दुकानें, लाहौर-कराची से दिल्ली-मुंबई तक पहुंची विरासत, आज तक बरकरार है स्वाद
जालीदार गुड़ गट्टा बनाने का सीक्रेट क्या है
जानकारी के अनुसार, इस रेसिपी का खास तरीका है बेकिंग सोडा. चाशनी तैयार होने पर गैस बंद करें और तुरंत इसमें एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इससे गुड़ का मिश्रण फूलने लगता है और उसमें जालीदार बनावट आती है. अब इस मिश्रण को तुरंत घी लगे बर्तन में डाल दें. ऊपर से भुनी मूंगफली और सौंफ छििड़क दें. ध्यान रखें कि मिश्रण को डालने के बाद चम्मच से न फैलाएं और न ही दबाएं, वरना इसकी जालीदार बनावट खराब हो सकती है.
डेढ़ से दो घंटे में तैयार हो जाएगा गुड़ गट्टा
गुड़ गट्टे को कमरे के तापमान पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक जमने दें. जब यह पूरी तरह ठंडा और सख्त हो जाए तो बर्तन से निकालकर टुकड़ों में तोड़ लें. आपका कुरकुरा और जालीदार गुड़ गट्टा तैयार है. इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर चाय के साथ परोोस सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं