विज्ञापन

कौन सी दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है?

हर घर में रोज दाल बनती है, पर क्या आपको पता है किस दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है? मूंग, मसूर या उड़द नहीं, असली बादशाह कोई और है, यहां देखें पूरी लिस्ट.

कौन सी दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है?
किस दाल में सबसे अधिक प्रोटीन होता है?
NDTV

जब भी खाने में प्रोटीन की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले दालों का ही ख्याल आता है. भारत के हर घर में रोजाना दाल बनती है क्योंकि इसे सेहत की थाली का राजा माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी सारी दालों में से आखिर किस दाल को खाने से शरीर को सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है? बहुत से लोग सोचते हैं कि हर दाल में बराबर ताकत होती है, पर सच्चाई थोड़ी अलग है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं किस दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है.

प्रोटीन के मामले में कौन सी दाल है सबसे आगे?

अगर कच्चे रूप में प्रति 100 ग्राम दाल की बात करें, तो हमारे देश में पाई जाने वाली कुछ खास दालें प्रोटीन का असली पावरहाउस हैं. आइए नजर डालते हैं,

कुल्थी की दाल (30 ग्राम प्रोटीन)

शायद यह नाम सुनकर कुछ लोग हैरान हों, क्योंकि इसे आम बोलचाल में अक्सर घोड़ों का दाना या ग्रामीण इलाकों की फसल माना जाता है, लेकिन सच यह है कि प्रोटीन के मामले में यह बाकी सभी दालों की बादशाह है. इसके प्रति 100 ग्राम में करीब 30 ग्राम प्रोटीन होता है. वजन कम करने और पथरी जैसी समस्याओं में इसे रामबाण माना जाता है.

मसूर की दाल (25 ग्राम प्रोटीन)

झटपट पकने वाली यह लाल मसूर स्वाद में जितनी बेहतरीन है, सेहत के लिए उतनी ही ताकतवर। इसके हर 100 ग्राम में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन मिलता है. यह खून बढ़ाने में भी बहुत मददगार होती है.

उड़द की दाल (25 ग्राम प्रोटीन)

काले छिलके वाली या धुली हुई उड़द की दाल भी प्रोटीन की रेस में मसूर के बराबर यानी करीब 25 ग्राम प्रति 100 ग्राम पर खड़ी है. ताकत और स्टैमिना बढ़ाने के लिए इसे पारंपरिक रूप से बहुत गुणकारी माना गया है.

मूंग दाल (24 ग्राम प्रोटीन)

लगभग 24 ग्राम प्रोटीन देने वाली मूंग की दाल पचने में सबसे हल्की होती है. यही वजह है कि बीमार होने पर या छोटे बच्चों को सबसे पहले मूंग की दाल ही दी जाती है.

अरहर या तूर दाल (22 ग्राम प्रोटीन)

हर भारतीय घर की मुख्य दाल यानी तूर या अरहर में लगभग 22 ग्राम प्रोटीन होता है. यह रोज़मर्रा के खाने के लिए एक बेहतरीन और संतुलित विकल्प है.

चना दाल (21 ग्राम प्रोटीन)

स्वादिष्ट पकवानों और नमकीनों में इस्तेमाल होने वाली चना दाल में करीब 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है.

इसे भी पढ़ें: ओमेगा-3 बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? ये रही 20 फूड्स की लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein Pulses, Which Pulse Has The Most Protein, Protein Content Of Pulses, Chana Dal Protein, Arhar Dal Protein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com