विज्ञापन

जन्माष्टमी व्रत में फलाहार बनाने का नहीं है टाइम? 5 मिनट में तैयार करें ये रेसिपी, दिनभर नहीं लगेगी भूख 

Janmashtami Vrat Recipe:  जन्माष्टमी पर अगर आप खुद के लिए फलाहार नहीं बना पा रहे हैं, तो सिर्फ 5 मिनट निकालकर क्विक रेसिपी तैयार कर सकते हैं. यहां जानते हैं समा के चावल के खीर की रेसिपी-

जन्माष्टमी व्रत में फलाहार बनाने का नहीं है टाइम? 5 मिनट में तैयार करें ये रेसिपी, दिनभर नहीं लगेगी भूख 
Janmashtami Special Recipe : जन्माष्टमी पर बनाएं समा के चावल की खीर

Janmashtami Vrat Recipe : जन्माष्टमी का व्रत या किसी भी अन्य तरह का व्रत रखने वाले कई लोगों की यही शिकायत होती है कि फलाहार बनाने का समय नहीं मिल पाता. ऐसे में अक्सर वे बिना कुछ खाए पूरे दिन का फास्ट रखते हैं. अगर आपको भी काफी जल्दबाजी है और खुद के लिए कुछ भी बनाने का समय नहीं है, तो बिल्कुल भी परेशान न हों. सिर्फ 5 मिनट की एक क्विक रेसिपी हम बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होती बल्कि इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा भी रहेगा. ये क्विक रेसिपी आप समा के चावल से तैयार कर सकते हैं. समा के चावल से बना खीर काफी अच्छा विकल्प होता है. 

समा के चावल को व्रत का चावल भी कहा जाता है और इसे न सिर्फ आप जन्माष्टमी, बल्कि नवरात्रि, एकादशी, शिवरात्रि जैसे व्रत के दौरान भी बनाकर खा सकते हैं. यूट्यूब की मशहूर फूड क्रिएटर निशा मधुलिका ने अपने चैनल पर इस खीर की रेसिपी शेयर की है, जो न सिर्फ कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार होता है, बल्कि इसका स्वाद भी काफी जबरदस्त है. यहां जनते हैं रेसिपी-

समा के चावल की रेसिपी की वीडियो

समा के चावल की खीर कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • 1/4 कप समा के चावल
  • 500 मिलीलीटर दूध
  • 1/4 कप चीनी
  • 8 से 10 काजू
  • 15 से 20 किशमिश
  • 2 से 3 इलायची

कैसे बनाएं समा चावल की खीर?

स्टेप 1 : सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर उबाल लें.

स्टेप 2  : जब दूध उबलने लगे तो उसमें समा के चावल डाल दें.

स्टेप 3  : इसके बाद चीनी, काजू, किशमिश और इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें.

स्टेप 4 : मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि चावल नरम हो जाएं और खीर हल्की गाढ़ी हो जाए.

स्टेप 5 : जब खीर तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसे गर्म या ठंडा, दोनों तरह से खाया जा सकता है.

व्रत में देगा भरपूर एनर्जी

समा चावल की यह खीर स्वाद के साथ-साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद कर सकती है. इसमें मौजूद दूध और ड्राई फ्रूट्स शरीर को जरूरी पोषण देते हैं, जबकि समा चावल ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होता है. यही वजह है कि यह जन्माष्टमी व्रत के लिए एक आदर्श फलाहारी रेसिपी मानी जाती है.

ये भी पढ़ें - प्रेमानन्द जी ने बताया जन्माष्टमी पर इन 2 भोग से लड्डू गोपाल हो जाते हैं खुश, नोट कर लें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami Date, Janmashtami Kab Hai, Janmashtami Fast, Janmashtami Fast Food, Janmashtami Fast Foods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com