विज्ञापन

मार्केट की मिठाई नहीं, घर के बने स्वीट्स से लड्डू गोपाल को लगाएं भोग, नोट कर लें रेसिपी

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को घर पर बने पकवानों का भोग लगाएं. यहां हम दो खास रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे बनाना बहुत ही आसान है. यहां जानते हैं-

मार्केट की मिठाई नहीं, घर के बने स्वीट्स से लड्डू गोपाल को लगाएं भोग, नोट कर लें रेसिपी
Janmashtami Special Recipe : जन्माष्टमी पर बनाएं स्पेशल रेसिपी, लड्डू गोपाल हो जाएंगे खुश

जन्माष्टमी इस साल 4 सितंबर को मनाई जा रही है. इस खास अवसर पर लोग भगवान श्रीकृष्ण को खास तरह की मिठाईयां भोग लगाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि मार्केट की मिठाई लड्डू गोपाल को भोग न लगाएं, तो घर पर बने पकवान से भोग लगाएं. ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण को माखन, मिश्री और घर के बने मीठे डिशेज बहुत ही पसंद हैं. ऐसे में अगर आप इस बार बाजार की मिठाई की बजाय अपने हाथों से कुछ स्वादिष्ट और शुद्ध पकवान का भोग लगाएं. चलिए जानते हैं जन्माष्टमी के अवसर पर बनने वाली कुछ खास रेसिपीज-

मखाने की खीर

लड्डू गोपाल के भोग में खीर का विशेष महत्व माना जाता है. मखाने की खीर स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती है.

मखाना खीर रेसिपी की देंखें वीडियो

आवश्यक सामग्री

  • 1 लीटर दूध
  • 1 कप मखाने
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • इलायची पाउडर
  • कटे हुए बादाम और काजू

बनाने की विधि

सबसे पहले घी में मखानों को हल्का भून लें. फिर आधे मखानों को दरदरा पीस लें. एक पैन में दूध को उबालें और उसमें मखाने डाल दें. धीमी आंच पर 10-15 मिनट पकाएं. अब चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर कुछ मिनट और पकाएं. खीर तैयार है.

नारियल के लड्डू

नारियल से बने लड्डू जल्दी तैयार हो जाते हैं और भोग के लिए एकअच्छा विकल्प हैं.

आवश्यक सामग्री

  • 2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • थोड़ा सूखा नारियल लपेटने के लिए

बनाने की विधि

एक कड़ाही में नारियल और कंडेंस्ड मिल्क डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इलायची डाल दें. थोड़ा ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें और सूखे नारियल में लपेट दें.

भोग लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

भोग बनाते समय रसोई और बर्तनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. पूजा के लिए सात्विक सामग्री का उपयोग करें और भोग में प्याज-लहसुन जैसी चीजें शामिल न करें. भगवान को भोग अर्पित करने के बाद ही प्रसाद ग्रहण करें.

घर में बने ये पारंपरिक और स्वादिष्ट स्वीट्स न सिर्फ लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए बेहतरीन हैं, बल्कि त्योहार के माहौल को भी और खास बना देते हैं. इस बार बाजार की मिठाइयों की जगह इन आसान रेसिपीज को ट्राई करें और भक्ति के साथ शुद्धता का आनंद लें.

ये भी पढ़ें - Janmashtami 2026: जन्माष्टमी से पहले घर में ले आएं ये 4 चीजें, घर में रहेगी पॉजिटिविटी, सुख-समृद्धि का होगा वास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashm, Janmashtami, Janmashtami Date, Janmashtami Recipe, Janmashtami Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com