समा के चावल से क्या-क्या बना सकते हैं?
NDTV
सावन का दूसरा सोमवार और एक सवाल जो बार-बार दिमाग में आ रहा है, व्रत के दौरान क्या बनाएं? क्या न खाएं? जो फलाहारी भी हो और स्वादिष्ट भी? क्यों न इस सोमवार समा के चावल और आलू से बने पराठे की रेसिपी ट्राई की जाए? ये न सिर्फ खाने में हल्के और जल्दी पचने वाले होते हैं, बल्कि ग्लूटेन-फ्री भी होते हैं साथ ही व्रत के समय शरीर को एनर्जेटिक भी रखते हैं. देरी किस बात की? चलिए नोट कर लेते हैं इसकी आसान और टेस्टी रेसिपी.
यहां देखिए वीडियो...
समा के चावल का पराठा कैसे बनाएं?
सामग्री:
पराठे के लिए
- भीगे हुए समा के चावल
- दही (1 कप)
- भुनी हुई मूंगफली (2 चम्मच)
- आलू (1 लच्छे में कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च (1-2, बारीक कटी हुई)
- अदरक (1 छोटी चम्मच, कद्दूकस किया हुआ)
- धनिया पत्ता (2 चम्मच, बारीक कटा हुआ)
- जीरा पाउडर (1/2 छोटी चम्मच)
- सेंधा नमक (स्वादानुसार)
- घी/तेल (सेकने के लिए)
चटनी के लिए
- धनिया (1/2 कप)
- हरी मिर्च (1-2)
- अदरक (1/2 छोटी चम्मच)
- भुनी हुई मूंगफली (2 चम्मच)
- काला नमक (1/4 छोटी चम्मच)
- सेंधा नमक (स्वादानुसार)
- दही (2 चम्मच)
बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले भीगे हुए समा के चावल और दही को मिलाकर मिक्सी में पीस लें.
- अब एक बड़ा बर्तन लें, उसमें इस बैटर को डालें.
- बैटर में भुनी हुई मूंगफली, कद्दूकस किया आलू, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ता, जीरा पाउडर और सेंधा नमक मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें.
- एक पैन में तेल/घी डालें और फिर बैटर डालकर हल्का सुनहरा होने तक सेक लें.
- जब दोनों तरफ से पराठा सिक जाए, तो गरमा गरम परोसें और मजे से खाएं.
चटनी कैसे बनाएं?
- धनिया, हरी मिर्च, अदरक, भुनी हुई मूंगफली, काला नमक, सेंधा नमक और दही को मिक्सी में डालें.
- थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
- बस आपकी टेस्टी चटनी तैयार है.
इसे भी पढ़ें: तुलसी को चबाकर क्यों नहीं खा सकते? डॉक्टर ने बताया
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Samak Rice, Samak Ke Chawal, How To Make Samak Rice In Cooker, Samak Rice Benefits, Sawan Ka Dusra Somvar