देशभर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
NDTV
देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. दिल्ली, मथुरा, कोलकाता समेत अलग-अलग शहरों में मंदिरों को सजाया गया है. लोग मंदिर पहुंच रहे हैं. इसके अलावा कई जगहों पर कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं. बच्चों को कृष्ण स्वरूप में तैयार किया जा रहा है. मथुरा में जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान को ‘समुद्र मंथन' की थीम पर सजाया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की जबकि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के एक मंदिर में दर्शन किए. देखिए देशभर में कैसे मन रही है जन्माष्टमी.




पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Janmashatmi, Janmashtami 2017, Janmashtami Date, Janmashtami Dahi Handi