विज्ञापन

खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से क्या होता है? जानिए खाने का सही तरीका और 7 फायदे

अमरूद ही नहीं, उसकी पत्तियां भी बड़े काम की हैं. जानिए कैसे ये हरी पत्तियां डायबिटीज, पेट की दिक्कत और बालों की समस्याओं में फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से क्या होता है? जानिए खाने का सही तरीका और 7 फायदे
अमरूद के पत्तों के फायदे
NDTV

Guava Leaves Benefits: अमरूद का फल जितना फायदेमंद माना जाता है, उसकी पत्तियां भी उतनी ही पोषक हो सकती हैं. कई लोग खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाते हैं या उनकी चाय पीते हैं. माना जाता है कि इससे पाचन, ब्लड शुगर और वजन प्रबंधन में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं अमरूद की पत्तियां खाने का सही तरीका और इसके संभावित फायदे.

अमरूद का फल तो हम सब ने कभी न कभी बड़े चाव से खाया होगा, है ना? इसका खट्टा-मीठा स्वाद सबको भाता है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि जिस पेड़ पर यह फल उगता है, उसकी पत्तियां भी किसी वरदान से कम नहीं हैं? अगर आप इनके फायदों के बारे में जानेंगे, तो अगली बार अमरूद के पेड़ को देखकर नजरें नहीं फेरेंगे. आइए जानते हैं कि साधारण सी दिखने वाली अमरूद की ये हरी-भरी पत्तियां हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

अमरूद की पत्तियां खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लें
  • डायबिटीज की दवा लेने वाले लोग सावधानी बरतें
  • जरूरत से ज्यादा सेवन न करें
  • किसी भी घरेलू उपाय को इलाज का विकल्प न मानें

अमरूद की पत्तियां चबाने के फायदे

अमरूद के पत्तों के अंदर कुदरती पोषक तत्वों का खजाना छिपा होता है. इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं. लोग अक्सर इन पत्तियों को पानी में उबालकर चाय या काढ़ा बनाकर पीना पसंद करते हैं. चलिए देखते हैं कि शरीर को क्या-क्या लाभ दे सकता है,

  1. शुगर लेवल को काबू में रखना: आजकल शुगर की समस्या आम हो गई है. ऐसे में कई लोग ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल में रखने के लिए अमरूद की पत्तियों की चाय का सहारा लेते हैं। हालांकि, कोई भी नया तरीका आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
  2. कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार: कुछ रिसर्च मानती हैं कि अगर इन पत्तियों का सीमित मात्रा में सेवन किया जाए, तो यह शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती हैं, जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ता.
  3. पेट और पाचन का ख्याल: अगर अक्सर पेट गड़बड़ रहता है, तो यह नुस्खा बड़ा काम आ सकता है. पेट की सफाई और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए इन पत्तियों के उबले पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  4. दस्त और डायरिया से राहत: पेट खराब होने या दस्त लगने की स्थिति में अमरूद के पत्तों का काढ़ा बहुत पुराना और कारगर घरेलू इलाज माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इसमें पेट के हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है.
  5. वजन कम करने की जद्दोजहद: जो लोग अपना वजन घटाने में लगे हैं, उनके लिए भी ये पत्तियां फायदेमंद बताई जाती हैं। यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट के सोखने की प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं, जिससे शरीर में फालतू कैलोरी जमने से रुक सकती है.
  6. सांस और कफ की परेशानी: बदलते मौसम में छाती में बलगम जमना या सांस लेने में हल्की दिक्कत होना आम बात है. पारंपरिक तरीकों के अनुसार, इन पत्तियों का काढ़ा पीने से गले का कफ ढीला होता है और सांस की नलियां साफ होती हैं.
  7. दांतों और मसूड़ों की मजबूती: सिर्फ पेट के लिए ही नहीं, मुंह की सेहत के लिए भी ये कमाल करती हैं. कई लोग इन पत्तियों को पीसकर मसूड़ों पर लगाते हैं ताकि सूजन कम हो और दांत मजबूत रहें.

कैसे करें अमरूद के पत्ते का सेवन?

अमरूद के पत्ते को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसकी कोमल-कोमल पत्तियों को धोकर खाली पेट चबाकर खा सकते हैं. या इसकी चाय बना कर पी सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: प्याज के रस में थोड़ी चीनी मिलाकर पीने से क्‍या होता है?

FAQs
क्या रोज अमरूद की पत्तियां चबा सकते हैं?

सीमित मात्रा में सेवन किया जा सकता है, लेकिन किसी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें.

अमरूद की पत्तियां कब खानी चाहिए?
कई लोग इन्हें सुबह खाली पेट या चाय के रूप में लेते हैं.

क्या अमरूद की पत्तियां डायबिटीज में फायदेमंद हैं?
कुछ शोध संभावित लाभ बताते हैं, लेकिन इसे दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.

अमरूद की पत्तियों की चाय कैसे बनाएं?
धोकर पानी में उबालकर चाय की तरह सेवन किया जा सकता है.

क्या अमरूद की पत्तियां वजन घटाने में मदद करती हैं?
कुछ अध्ययनों में इनके संभावित लाभों का उल्लेख मिलता है, लेकिन अकेले इनके सेवन से वजन कम नहीं होता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrud Ki Patti Chabakar Khane Ke Fayde, Amrud Ki Patti Diabetes Ke Marizo Ko Khani Chaiye Ya Nhi, Guava Leaf Benefits, Amrud Ki Pattiyan Khane Ke Fayde, How To Consume Guava Leaves
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com