- पोहा कटलेट एक टेस्टी रेसिपी है.
- पोहा कटलेट को आसानी से बना सकते हैं.
- ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है पोहा कटलेट.
Poha Cutlet Recipe: पोहा इंडिया में सबसे पसंदीदा ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स में से एक है. यह महाराष्ट्र राज्य से है लेकिन अब पूरे देश में बेहद पॉपुलर है. पोहा मूल रूप से चपटा चावल है जिसे सब्जियों और स्वादिष्ट मसालों के साथ पकाया जाता है. यह लाइट, पौष्टिक है और एक हेल्दी ब्रेकफास्ट मील के लिए बनता है चाहे वह महाराष्ट्रीयन कांदा पोहा हो, मध्य प्रदेश का इंदौरी पोहा या नागपुरी तारी पोहा - इन सभी का टेस्ट समान रूप से स्वादिष्ट होता है! लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा पोहे का इस्तेमाल कटलेट बनाने के लिए भी किया जा सकता है. हां, आपने हमें सुना. ये इंस्टेंट पोहा कटलेट सुपर क्रिस्पी हैं और आपकी शाम की चाय के साथ पेयर करने के लिए परफेक्ट हैं.
भिगोए हुए पोहा को चावल के आटे, आलू, प्याज, शिमला मिर्च और स्वादिष्ट मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है. इसके बाद इसे छोटी बॉल साइज का शेप दिया जाता है और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई किया जाता है. इन स्वादिष्ट कटलेट को पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें और आनंद लें! इस रेसिपी को फूड ब्लॉगर पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल 'कुक विद पारुल' पर शेयर किया है. आगे बिना देरी के, आइए एक नज़र डालते हैं रेसिपी पर-
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
इंस्टेंट पोहा कटलेट कैसे बनाएं- How To Make Instant Poha Cutlet Recipe:
सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर 2-3 मिनट के लिए पानी में भीगने के लिए रख दें. पानी निथार लें और भीगे हुए पोहे को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. अब पोहे को हाथ से मसल कर चिकना आटा गूंथ लें.
इसके बाद इसमें उबले हुए आलू, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च, अदरक और हरी मिर्च का दरदरा पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, दरदरा धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और चावल का आटा डालें. (क्रंच एड करने के लिए आप भुनी हुई मूंगफली का पाउडर भी डाल सकते हैं).
Dahi Bhalla: लोहड़ी पर घर में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट दही भल्ला, यहां है इज़ी रेसिपी
फ्रेश हरा धनिया डालें- अब अपने हाथों को तेल से ग्रीस कर लें और सभी चीजों को एक साथ मिला लें. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर ऊपर से तिल छिड़कें. मीडियम आंच पर एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और कटलेट को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करें. इंस्टेंट पोहा कटलेट तैयार हैं!
नीचे रेसिपी वीडियो देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं