विज्ञापन

शाम की चाय के लिए झटपट बनाएं मटर-पनीर की चटपटी टिक्की, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले

शाम की चाय के साथ ट्राई करें क्विक स्वाद और सेहत से भरपूर मटर पनीर टिक्की.

शाम की चाय के लिए झटपट बनाएं मटर-पनीर की चटपटी टिक्की, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले
मटर पनीर की टिक्की कैसे बनाएं.
Copilot

शाम में घड़ी में जैसे ही 5 बजते हैं हमारे अंदर चाय और कुछ चटपटा खाने की केविंग होने लगती है. अगर आप भी रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो मटर-पनीर की चटपटी टिक्की बेस्ट ऑप्शन बन सकती है. दरअसल मार्केट में मिलने वाली टिक्की का स्वाद तो सभी को पसंद आता है, लेकिन घर पर बनी टिक्की न सिर्फ ज्यादा हेल्दी होती है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है. हरे मटर की मिठास, पनीर की सॉफ्टनेस और मसालों का चटपटा स्वाद इसे अलग ही बनाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

कैसे बनाएं मटर पनीर की टिक्की- (How To Make Crispy Matar Paneer Tikki Recipe)

सामग्री-

  • 1 कप फ्रेश हरे मटर 
  • 200 ग्राम पनीर 
  • 2 उबले आलू
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस की हुई
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 2 से 3 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
  • नमक स्वादानुसार
  • टिक्की सेंकने के लिए तेल 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

विधि-

  1. टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मटर को साफ पानी से धोकर उबाल लें. उबले हुए मटर को हल्का सा मैश कर लें. ध्यान रखें कि मटर पूरी तरह पेस्ट न बनें, थोड़ा दानेदार टेक्सचर रहने से टिक्की का स्वाद बेहतर लगता है.
  2. अब एक बड़े बाउल में मैश किए हुए मटर, कद्दूकस किया हुआ पनीर और उबले आलू डालें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और हरा धनिया मिलाएं.
  3. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. अगर मिश्रण ज्यादा नरम लग रहा हो तो इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डाल दें. इससे टिक्की आसानी से बंध जाएगी और सेंकते समय टूटेगी नहीं.
  4. अब तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोई बनाकर हथेली की मदद से टिक्की का आकार दें. आप इन्हें गोल या हल्का चपटा शेप दे सकते हैं.
  5. अब एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गर्म करें. उस पर थोड़ा तेल या घी लगाएं. अब तैयार टिक्कियों को तवे पर रखकर धीमी आंच पर सेंकें.
  6. जब टिक्की एक तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए तो उसे पलट दें. दूसरी तरफ भी गोल्डन होने तक पकाएं. दोनों तरफ अच्छी तरह सेंक लें. 
  7. टिक्कियां बनकर तैयार हैं इसे आप अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ मजे से खाएं.

ये भी पढ़ें- बिना उबाले आंवले का अचार कैसे बनाएं? इस सीक्रेट तरीके से महीनों तक नहीं होगा खराब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tikki, Matar Paneer Tikki Recipe, Tea Time Snack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com