विज्ञापन

LPG सिलेंडर को लेकर 1 दिसंबर से लागू होने वाली 7 जरूरी नियम, सब्सिडी, बुकिंग और डिलीवरी तक अहम अपडेट

LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर 2026 से सब्सिडी, बुकिंग, डिलीवरी और कीमतों से जुड़े कई नियमों का जानना जरूरी है. ग्राहकों की सुविधा और सब्सिडी जारी रखने के लिए इन 7 महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.

LPG सिलेंडर को लेकर 1 दिसंबर से लागू होने वाली 7 जरूरी नियम, सब्सिडी, बुकिंग और डिलीवरी तक अहम अपडेट
LPG Cylinder Rules Change
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • एलपीजी सिलेंडर को लेकर 1 दिसंबर से नए नियम लागू होने वाली है.
  • सब्सिडी, बुकिंग, डिलीवरी और कीमतों से जुड़े नियम जानना जरूरी.
  • 1 दिसंबर से बदल सकते हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम

LPG Cylinder Rules: एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर 2026 से सब्सिडी, बुकिंग, डिलीवरी और कीमतों से जुड़े कई नियमों का जानना जरूरी है. हालांकि पेट्रोलियम मंत्रालय या तेल कंपनियों की ओर से इनमें से कई नियम पहले से लागू हैं और दिसंबर में भी जारी रहेंगे, लेकिन ग्राहकों की सुविधा और सब्सिडी जारी रखने के लिए इन 7 महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.

बायोमेट्रिक ई-केवाईसी पर सब्सिडी 

सब्सिडी और निर्धारित रियायती दरों पर रिफिल का लाभ जारी रखने के लिए आधार बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होना जरूरी है. जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही ई-केवाईसी करा ली है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है. ई-केवाईसी न होने पर कनेक्शन अपने आप कैंसिल नहीं होगा, बल्कि सब्सिडी प्रभावित हो सकती है. यह वेरिफिकेशन के बाद फिर से बहाल हो सकेगा. उपभोक्ता ऐप के जरिए भी वेरिफिकेशन करा सकते हैं.

एक ही पते पर पीएनजी और एलपीजी नहीं मिलेगी 

जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पहुंच चुकी है, वहां एक ही पते पर पीएनजी और घरेलू एलपीजी कनेक्शन साथ नहीं रख सकते हैं. इसके लिए पहले ही निर्देश जारी हो चुके हैं. पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद तय समय सीमा के भीतर एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करनी होती है. पीएनजी कनेक्शन होने पर विशेष परिस्थिति में ही LPG सिलेंडर मिल सकती है.

दो रिफिल बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए दो सिलेंडर बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अंतराल अनिवार्य है. इसका उद्देश्य अनावश्यक बुकिंग रोकना और घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर लगाम लगाना है.

बिना ओटीपी नहीं होगी डिलीवरी

डिलीवरी को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ओटीपी वेरिफिकेशन लागू किया गया है. सिलेंडर लेते समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे डिलिवरी के समय शेयर करना जरूरी होगा. ऐसे में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सक्रिय होने जरूरी है.

छोटे सिलेंडर का विकल्प

कई क्षेत्रों में नए 14.2 किलोग्राम घरेलू कनेक्शन की उपलब्धता को लेकर स्थानीय नियमों व स्थिति की जानकारी पहले नजदीकी वितरक से लेनी चाहिए. वहीं, जो उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं कराते या सब्सिडी नहीं चाहते, वे अधिकृत माध्यमों से विकल्प दर्ज कर उपलब्धता के आधार पर बिना सब्सिडी के 5 किलो या 10 किलो के छोटे सिलेंडर ले सकते हैं.

अधिक खपत पर डबल बॉटल कनेक्शन

अधिक गैस खपत वाले परिवार अलग से नया कनेक्शन लेने के बजाय एक ही कनेक्शन पर दो सिलेंडर की सुविधा वाला डीबीसी (DBC) विकल्प ले सकते हैं. वहीं, शहर बदलने पर नया कनेक्शन लेने के बजाय मौजूदा कनेक्शन को नए पते पर ट्रांसफर कराना अधिक व्यावहारिक रहता है.

1 दिसंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 दिसंबर को भी तेल मार्केटिंग कंपनियां 19 किलो वाले कमर्शियल और 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा कर नए रेट जारी कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें | किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर 3 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी, हरियाणा सरकार का फैसला, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lpg Cylinder, LPG Cylinder News, LPG Cylinder Rule Change, 1 December, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com