- लोहड़ी पंजाबियों का मुख्य त्योहार है.
- लोहड़ी का त्योहार नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है.
- दही भल्ला एक आसान रेसिपी है.
Dahi Bhalla For Lohri: नए साल की शुरूआत हो गई है हम सभी साल 2023 में आने वाले त्योहारों को लेकर एक बार फिर से एक्साइटेड नजर आने लगे हैं. असल में भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है. क्योंकि यहां हर धर्म हर रंग और पूरे साल त्योहार मनाएं जाते हैं. जैसे-जैसे जनवरी की तारीख बढ़ रही है हम सभी को लोहड़ी और मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) का इंतजार है. लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार को हिंदू धर्म में धूम-धाम से मनाया जाता है. लोहड़ी (Lohri 2023) पंजाबियों का मुख्य त्योहार है. लोहड़ी का त्योहार नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है. आमतौर पर हर साल 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है. लेकिन कई बार ग्रहों की फेरबदल के चलते इसकी तारीख बदल जाती है. तो अगर आप भी लोहड़ी पर कुछ स्पेशल खाना चाहते हैं, तो इस लोहड़ी दही भल्ला रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. यह एक आसान रेसिपी है.
सामग्रीः
- 2 1/2 टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून चिरौंजी
- 1 टी स्पून किशमिश
- 3 कप दही
- 1 टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून काला नमक
- 6 टी स्पून इमली चटनी
- 6 टी स्पून पुदीने की चटनी
- 1/2 टी स्पून हींग
- 1 टी स्पून पानी
- बूंदी
अनार
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इज़ी दही भल्ला रेसिपी- (Easy Dahi Bhalla Recipe)
- धुली उड़द दाल को 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें, और पानी निकाल लें.
- पेस्ट में नमक, लाल मिर्च पाउडर, चिरौंजी, किशमिश और हींग डालें.
- उसे अपने हाथ से फेंटे.
- अब अपने हाथ से छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं, गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें फ्राई करें.
- एक बाउल में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें, इसके बाद इसमें नमक और काला नमक मिलाएं.
- तैयार किए गए भल्लों को पानी में भिगोकर रखें, अब इन्हें पानी में से निचोड़कर एक प्लेट में निकाल लें.
- इन पर दही डालें, काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़के.
- इसके बाद इमली और पुदीने की चटनी डालें.
- बूंदी और अनार डालकर गार्निश करें.
यहां देखें दही भल्ला रेसिपी का पूरा वीडियोः
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं