- टिक्का नॉनवेज और वेज दोनों रूपों में तैयार किया जाता है.
- पारंपरिक रूप से टिक्का तंदूर में बनाया जाता है.
- लोग इसे ओवन और माइक्रोवेव में भी बना लेते हैं.
जब कभी हम किसी इंडियन स्नैक के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल टिक्का का आता है. यह स्मोकी और जूसी टिक्का किसी भी पार्टी सबसे ज्यादा सर्व किया जाने वाला एक लोकप्रिय स्नैक होता है, जिसे लोग बहुत शौक से खाते हैं. इसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं. टिक्का नॉनवेज और वेज दोनों रूपों में तैयार किया जाता है. वेजिटेरियन वर्जन में पनीर टिक्का, मशरूम टिक्का, सोया टिक्का और गोभी टिक्का काफी पॉपुलर है, तो वही नॉनवेज में मटन और चिकन से बनने वाले टिक्के काफी मजेदार लगते हैं. पारंपरिक रूप से टिक्का तंदूर में बनाया जाता है लेकिन, आजकल अपनी सुविधा को देखते हुए लोग इसे ओवन और माइक्रोवेव में भी बना लेते हैं. रेस्टोरेंट हो, शादी हो या घर पर होने वाली डिनर पार्टी टिक्का सर्व किया जाने वाला नंबर वन ऐपेटाइजर हैं. इसलिए आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा टिक्का रेसिपीज लेकर आए हैं जिनका मजा आप इस सर्दी के मौसम में जब चाहे ले सकते हैं. तो देर किस बात चलिए डालते हैं एक नजर इन बेहतरीन टिक्का रेसिपीज पर:
Christmas 2020: क्रिसमस डे पर प्लम केक के अलावा बनाएं ये स्पेशल रेसिपीज- Recipe Videos Inside
नॉनवेज टिक्का रेसिपीज:
1. रेशमी टिक्का
यह एक बहुत ही बढ़िया स्नैक रेसिपी है. चिकन के टुकड़ों को दही मसाले और नींबू का रस डालकर मैरीनेट करने के बाद क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक बेक किया जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. पुट्टा टिक्का
यह एक बहुत ही लज़ीज रेसिपी है जिसे आप किसी भी पार्टी में स्टार्टर के रूप में सर्व कर सकते हैं. पेशावर स्टाइल में बनने वाले मटन लीवर को मसालों के साथ मैरिनेट किया जाता है. मटन फैट के साथ लपेट कर कोयलों पर ग्रिल किया जाता है.
3. जैलपिनो मुर्ग तंदूरी टिक्का
मुंह में पानी ला देने वाला यह चिकन टिक्का बोनफायर पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक है जिसे आप घर पर बनाकर अपनी फैमिली और फ्रेंडस के साथ एंजॉय कर सकते हैं. बटरी और बोनलेस चिकन पीस को स्वादिष्ट जैलपिनो, अदरक, लहसुन और नींबू डालकर बनाया जाता है, इसे आप पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
4. मुर्ग काली मिर्च का टिक्का
इस रेसिपी में चिकन के टुकड़ों सुगंधित काली मिर्च के साथ मिलाया जाता है. दम से पहले इसे तंदूर में पकाया जाता है. दम के बाद तंदूर पका यह चिकन टिक्का बेहद ही स्वादिष्ट लगता है जिसे आप भी अगली बार ट्राई कर सकते हैं. मुर्ग काली मिर्च का टिक्का आपकी थाली में एक स्वादिष्ट स्वाद देने के लिए एक आदर्श स्नैक है.
5. तुलसी अजवाइन का माही टिक्का
यह मुंह में पानी ला देने वाली फिश टिक्का रेसिपी है, तुलसी अजवाइन का माही टिक्का एक आसान स्टार्टर रेसिपी है, जिसे साधारण सामग्री से बनाया जाता है. आप इस ऐपटाइजर को डिनर पार्टी के लिए बना सकते हैं. इस स्वादिष्ट टिक्का को मसाले, हरी मिर्च, बैजल पेस्ट और अजवाइल से तैयार करके गोल्डन बेक किया जाता है.
वेजिटेरियन टिक्का रेसिपीज:
1. अचारी पनीर टिक्का
इसे बनाना काफी आसान है, इसे बनाने के लिए अचार का मसाला, पनीर, साबुत धनिया, मेथी दाना, कलौंजी, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, सरसों का पाउडर चाहिए होता है. पनीर टिक्का ज्यादातर लोगों का फेवरेट स्नैक है जिसे शादी या फिर डिनर पार्टी के दौरान सर्व किया जाता है.
2. मुल्तानी पनीर टिक्का
यह एक बहुत बढ़िया स्नैक है. पनीर को बेसन और सब्जियों के मिक्सचर को भरकर एक नया टेस्ट और फ्लेवर दिया जाता है. कुछ नया खाने के शौकीन है तो इसे ट्राई कर सकते हैं.
3. माइक्रोवेव पनीर टिक्का
पनीर टिक्का एक लोकप्रिय स्टार्टर है जिसे हर पार्टी में सर्व किया जाता है. पनीर टिक्का कि बेस्ट बात यह है कि वेजिटेरियन के अलावा नॉनवेजिटेरियन भी इसे खूब चाव से खाते हैं. लेकिन उन लोगों के लिए है जिनके घर में ओवन नहीं है वह इसे माइक्रोवेव में बना सकते हैं. अगली बार आप भी पनीर टिक्का बनाने का विचार कर रहे हो तो इसे माइक्रोवेव में ट्राई करें.
4. कश्मीरी पालक और मलाई पनीर टिक्का
पालक के साथ मसाले, क्रीम चीज़ और पनीर से बनाई गई यह डिश आपको बहुत पसंद आएगी। किसी भी फैमिली गेट-टूगेर के लिए यह बहुत ही बढ़िया ऐपटाइज़र है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
Side Effects OF Spicy Food: हार्ट के लिए नुकसानदायक है अत्याधिक मसाले का सेवन, जानें ये पांच नुकसान
क्या अंडे से बनने वाली इस रेसिपी का स्वाद चखा अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें मजेदार अंडा घोटाला
Weight Loss Diet: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 लीन प्रोटीन फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं