विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2025

एयर फ्रायर रेसिपी: Air Fryer मे बनाएं पनीर टिक्का, नहीं पड़ेगी ओवन की जरूरत, नोट करें रेसिपी

Air Fryer Recipe: पनीर टिक्का सबसे पसंदीदा भारतीय स्नैक्स में से एक है. अब आप इसे एयर फ्रायर में भी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

एयर फ्रायर रेसिपी: Air Fryer मे बनाएं पनीर टिक्का, नहीं पड़ेगी ओवन की जरूरत, नोट करें रेसिपी
Air Fryer Recipe: एयर फ्रायर मे बनाएं पनीर टिक्का.

Paneer Tikka Air Fryer: अगर आप भी खाने के शौकीन हैं और आपको अलग-अलग की डिश खाना पसंद हैं और बनाना भी पसंद है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. एयर फ्रायर में झटपट बनकर तैयार होने वाला पनीर टिक्का की रेसिपी. पनीर टिक्का सबसे पसंदीदा भारतीय स्नैक्स में से एक है. अब आप एयर फ्रायर की मदद से इसको हेल्दी और आसानी से बना सकते हैं.

एयर फ्रायर में पनीर टिक्का बनाने की रेसिपी ( Paneer Tikka in Air Fryer Recipe)

ये भी पढ़ें: एयर फ्रायर रेसिपी: Air Fryer में सिर्फ 1 चम्मच तेल से बनाएं कुरकुरा चिवड़ा, 10 मिनट में तैयार हेल्दी स्नैक

सामग्री
  • 300 ग्राम पनीर क्यूब्स
  • 1 कप दही
  • 1 ½ बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2-3 चम्मच तेल
  • नमक स्वाद अनुसार
रेसिपी

सबसे पहले, पनीर टिक्का के लिए मैरिनेट तैयार करें. इसके लिए, एक कटोरे में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ.अब, पनीर के टुकड़ों को कटोरे में धीरे से डालें और अच्छी तरह मिलाएँ (ध्यान रखें कि उन पर मैरिनेट अच्छी तरह लग जाए.) उन्हें लगभग 20 से 30 मिनट तक के लिए रेस्ट पर रख दें. अपने एयर फ्रायर को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और बास्केट पर थोड़ा सा तेल लगाएँ. पनीर के टुकड़ों को उस पर रखें, ध्यान रहे कि वे एक-दूसरे से चिपके नहीं. इन्हें लगभग 10 से 15 मिनट तक एयर फ्राई करें. पक जाने पर, एयर फ्रायर से निकालें और पुदीना चटनी के साथ गरमागरम परोसें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Fryer Recipes, Easy Air Fryer Snacks, Indian Air Fryer Recipes, Air Fryer Vegetarian Recipes, Air Fryer Healthy Recipes, Air Fryer Me Kya Kya Ban Sakta Hai, Best Air Fryer Dishes, Air Fryer Cooking Tips, Air Fryer Paneer Tikka Recipe, How To Make Paneer Tikka In Air Fryer, Healthy Paneer Tikka In Air Fryer, Low Oil Paneer Tikka Recipe, Air Fryer Namkeen Recipe, Air Fryer Snacks Indian Style, Paneer Tikka In Air Fryer, Tandoori Paneer In Air Fryer, Air Fryer Indian Starters, Air Fryer Veg Tikka, Air Fryer Grilled Paneer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com