विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2025

एयर फ्रायर रेसिपी: Air Fryer में सिर्फ 1 चम्मच तेल से बनाएं कुरकुरा चिवड़ा, 10 मिनट में तैयार हेल्दी स्नैक

Air Fryer Chiwda Recipe: एयर फ्रायर में कई तरह की डिश बन सकती हैं वो भी नाम मात्र तेल में. तो चलिए जानते हैं एयर फ्रायर में टेस्टी और हेल्दी चिवड़ा बनाने की रेसिपी.

एयर फ्रायर रेसिपी:  Air Fryer में सिर्फ 1 चम्मच तेल से बनाएं कुरकुरा चिवड़ा, 10 मिनट में तैयार हेल्दी स्नैक
AirFryer Recipe: एयर फ्रायर में बनाएं टेस्टी चिवडा.

Chiwda in Air Fryer Recipe: आज के समय में हमारे किचन में अलग-अलग तरह के होम अप्लायंसेज आ गए हैं, जिन्होंने हमारे काम को आसान बना दिया है. इसके साथ ही जो लोग खाने के शौकीन हैं लेकिन अपनी फिटनेस के लिए भी काफी सजग रहते हैं उनके लिए किचन में आ गया है एयर फ्रायर. जिसमें आप कम तेल की मदद से कई तरह के अपने पसंदीदा पकवान बना सकते हैं. वो भी कम तेल और कम समय में. तो आज हम आपको बताएंगे एयर फ्रायर में चिवड़ा तैयार कैस करेंगे इस रेसिपी के बारे में. ये बेहद आसान है और खाने में टेस्टी भी है. 

एयर फ्रायर में चिवड़ा कैसे बनाएं (How to make Chiwda in Air Fryer)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Social Media

सामग्री 

  • मूंगफली दाना
  • चिवड़ा
  • एक चम्मच तेल
  • हल्दी चुटकी भर
  • नमक
  • करी पत्ता
  • लाल मिर्च पाउडर

रेसिपी

एयर फ्रायर का बॉक्स लीजिए. उसकी जाली को निकाल दें और उसमें पहले चिवड़ा, उसके ऊपर मूंगफली दाना, हल्दी, नमक, करी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर और एक चम्मच तेल डालकर उसके ऊपर जाली लगाएं और एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए सेट कर दें. बीच-बीच में इसको चेक करते रहें. अगर चिवड़ा सही से करारा नहीं हुआ है तो इसको कुछ देर के लिए दोबारा लगा दें. आपका टेस्टी चिवड़ा बनकर तैयार है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Fryer Recipes, Easy Air Fryer Snacks, Indian Air Fryer Recipes, Air Fryer Vegetarian Recipes, Air Fryer Healthy Recipes, Air Fryer Me Kya Kya Ban Sakta Hai, Best Air Fryer Dishes, Air Fryer Cooking Tips, Air Fryer Chiwda Recipe, How To Make Chiwda In Air Fryer, Healthy Chiwda In Air Fryer, Low Oil Chiwda Recipe, Air Fryer Namkeen Recipe, Air Fryer Snacks Indian Style, Air Fryer Paneer Tikka Recipe, Paneer Tikka In Air Fryer, Tandoori Paneer In Air Fryer, Air Fryer Indian Starters, Air Fryer Veg Tikka, Air Fryer Grilled Paneer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com