विज्ञापन

केले को काला होने से कैसे बचाएं? 3 हैक्स, जिनसे फ्रेश रहेगा केला

क्या मार्केट से केला लाते ही वो काला पड़ने लगता है? अगर हां, तो इसके कालेपन को कम करने के लिए आप कुछ आसान से हैक्स को अपना सकते हैं. यहां जानते हैं ऐसे कुछ आसान से हैक्स के बारे में-

केले को काला होने से कैसे बचाएं? 3 हैक्स, जिनसे फ्रेश रहेगा केला
How to store bananas for a long time: केला स्टोर कैसे करें?

How to keep bananas fresh longer: केला सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फ्रूट्स है. खासतौर पर बच्चों को केला काफी पसंद होता है, क्योंकि बच्चे इसे आसानी से चबा लेते हैं. इसलिए अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए घर में केला जरूर रखते हैं. लेकिन इसे रखने के दौरान एक परेशानी काफी ज्यादा देखी जाती है. जब आप ज्यादा केले ले लेते हैं, तो ये 2-3 दिन के अंदर काले नजर आने लगते हैं. वहीं, स्वाद भी खराब होने लगता है. अक्सर बच्चे इस तरह के केले खाने से कतराते भी हैं. इसलिए काले होते केले को सही तरीके से स्टोर करें, ताकि ये लंबे समय तक फ्रेश रहे. यहां हम आपको केला कैसे स्टोर करें, इससे जुड़े कुछ हैक्स बताएंगे. यहां जानते हैं केले को सुरक्षित तरीके से स्टोर कैसे करें?

केले के ऊपरी डंठल को प्लास्टिक से करें रैप

जब केला पकने लगता है, तो इसमे से एथिलीन गैस निकलता रहता है, जिससे यह काफी तेजी से पकने लगता है और काला पड़ने लगता है. अगर आप इस प्रोसेस को धीमा करना चाहते हैं, तो केले के गुच्छे के डंठल वाले हिस्से को प्लास्टिक कवर या फिर एल्युमिनियम फॉयल से  अच्छी तरह से रैप करें. ऐसा करने से एथिलीन गैस निकलना कम हो जाता है, जिससे केला लंबे समय तक फ्रेश रहेगा.

सभी फलों को मिक्स करके न रखें

अगर आप चाहते हैं कि केला लंबे समय तक फ्रेश रहे, तो कोशिश करें कि इसे सेब, आम, टमाटर जैसे फलों के साथ न रखें. दरअसल, इस तरह के फल भी एथिलीन गैस छोड़ते हैं. ऐसे में अगर आप इन फलों के साथ केले रखते हैं, तो ये तेजी से पक सकता है. इसलिए केले को किसी खुली जहर पर रखें. ऐसा करने से केले का रंग सही रहेगा. वहीं, ये लंबे समय तक फ्रेश भी रहेगा. 

ज्यादा पकने पर फ्रिज में रखें

अगर केला काफी ज्यादा पक चुका है और आप उसे तुरंत नहीं खआ रहे है, तो उसे फ्रिज में रख सकते हैं. जब आप केले को फ्रिज में रखते हैं, तो इसका छिलका भले ही काला हो जाए लेकिन अंदर से पकने का प्रोसेस धीमा हो जाता है. इस बात का ध्यान रखें कि कच्चे केले फ्रिज में बिल्कुल भी न रखें. ऐसा करने से केले के पकने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. 

ये भी पढ़ें - ले में कौन सा विटामिन सबसे ज्यादा होता है? रोज 2 केले खाने से शरीर में क्या बदलता है, जानिए 10 जरूरी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana French Toast, Kitchen Storage, Banana, Food, Kitchen Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com