विज्ञापन

प्याज पर हों काले धब्बे तो क्या खाना सेफ है? जानिए सच

किचन की यह छोटी सी गलती न पड़ जाए भारी, ​इस आर्टिकल में जानें काले दाग वाले प्याज खाना सेफ है या सेहत के लिए खतरा.

प्याज पर हों काले धब्बे तो क्या खाना सेफ है? जानिए सच
क्या प्याज पर काले धब्बे दिखना खतरनाक है?
NDTV

भारतीय किचन में मौजूद प्याज सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं बल्कि, सेहत को बनाने और बिगाड़ने का काम भी कर सकता है. दरअसल प्याज दाल में छौंक लगाने से लेकर सलाद तक में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार जब हम बाजार से प्याज लाते हैं या किचन में उसे छीलते हैं, तो उस पर काले-काले धब्बे या पाउडर जैसा कुछ नजर आता है. इसे देखकर अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर इस प्याज का क्या किया जाए. क्या इसे धोकर इस्तेमाल करना सेफ है या इसे तुरंत डस्टबिन में फेंक देना चाहिए? आइए जानते हैं.

​प्याज पर क्यों आ जाते हैं काले धब्बे?

​सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि प्याज पर दिखने वाला यह कालापन असल में है क्या. कई लोग इसे सिर्फ मिट्टी या धूल समझकर धो देते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह ज्यादातर मामलों में एक तरह का फंगस या फफूंदी होती है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में एस्परगिलस नाइजर (Aspergillus niger) कहा जाता है. ​यह फंगस नमी, गर्मी और बंद जगहों पर बहुत जल्दी पनपती है. जब प्याज को गलत तरीके से स्टोर किया जाता है या उसमें सीलन रह जाती है, तो ये काले निशान उसकी बाहरी परत पर फैल जाते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​क्या ऐसी प्याज खाना सेफ है?

  1. यदि काले निशान या पाउडर सिर्फ प्याज के सबसे ऊपरी सूखे छिलके पर हैं और अंदर की परत बिल्कुल साफ, सख्त और सफेद है, तो घबराने की बात नहीं है.
  2. आप उस छिलके को उतारकर फेंक दें, प्याज को पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर इसे बेझिझक खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.
  3. यदि काले दाग प्याज की अंदर की परतों तक पहुंच गए हैं, प्याज अंदर से नरम या पिलपिली हो गई है, या उसमें से अजीब सी बदबू आ रही है, तो ऐसी प्याज को तुरंत फेंक देना ही समझदारी है. 

​किन बातों का रखें खास ध्यान?

  • फंगस वाली प्याज काटने के बाद अपने हाथों, चाकू और चॉपिंग बोर्ड को गर्म पानी और साबुन से अच्छी तरह धोएं, ताकि इसका असर दूसरी सब्जियों पर न फैले.
  • ​अस्थमा या धूल-मिट्टी से एलर्जी वाले लोगों को फंगस लगी प्याज के ज्यादा पास जाने से बचना चाहिए. 

​प्याज को लंबे समय तक फ्रेश रखने के टिप्स-

​प्याज को फंगस और खराब होने से बचाने के लिए जरूरी है कि उसका स्टोरेज सही हो.
​प्याज को कभी भी प्लास्टिक के बंद डिब्बे या पॉलिथीन में पैक करके न रखें.
​इन्हें हमेशा हवादार जगह पर जालीदार टोकरी या खुले में रखना चाहिए, ताकि हवा मिलती रहे और नमी न फंसे.
​प्याज को नमी और सीधी धूप से दूर ठंडी जगह पर स्टोर करें.

ये भी पढ़ें- सेब खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, इस छोटी से ट्रिक जानें Apples मीठा या खट्टा

ये वीडियो भी देखें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onions, Onion Black Fungus, Onion Black Powder, Onion Black Powder Effects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com