विज्ञापन

न्यू गिनी के जंगलों में उगता है दुनिया का सबसे बड़ा केला, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

केला एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा केला कहां मिलता है.

न्यू गिनी के जंगलों में उगता है दुनिया का सबसे बड़ा केला, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
दुनिया के सबसे बड़े केले का क्या नाम है. (Credit: Screengrab from X Post @Rainmaker1973)
NDTV

अगर हम आपसे कहें कि केला सिर्फ एक-दो फीट लंबा या आपके हाथ भर का होता है, तो आप यही कहेंगे कि इसमें कौन सी नई बात है. हम सब रोज सुबह या जिम जाने से पहले एक-दो केले आराम से खा लेते हैं. लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे केले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. यह कोई आम केला नहीं है, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा जंगली केला है. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई फिल्मों का पेड़ हो. आइए आज आपको इस अनोखे फल के बारे में बताते हैं.

​न्यू गिनी के जंगलों का फल-

​यह विशालकाय केला दुनिया के सबसे अनोखे कोनों में से एक, न्यू गिनी (New Guinea) के उष्णकटिबंधीय पहाड़ी जंगलों में उगता है. इस इलाके का मौसम और हरियाली इस पौधे के लिए एकदम परफेक्ट है. वैज्ञानिक भाषा में इस दुनिया के सबसे बड़े जंगली केले को मूसा इंगेंस (Musa ingens) कहा जाता है, जबकि आम बोलचाल की भाषा में इसे जायंट हाइलैंड बनाना (Giant Highland Banana) यानी विशाल पहाड़ी केला के नाम से जाना जाता है.

यहां देखें वीडियो- 

​क्या सच में कितना लंबा होता है केले का पेड़ है?

​जब आप इस पेड़ को सामने देखेंगे, तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. आमतौर पर हमारे यहां केले के पेड़ की लंबाई इतनी होती है कि फल आसानी से हाथ में आ जाए या थोड़ा सा कूदना पड़े. लेकिन मूसा इंगेंस का तना ही जमीन से करीब 15 से 30 फीट या उससे भी ज्यादा मोटा और ऊंचा हो जाता है. इसके पत्ते इतने लंबे और चौड़े होते हैं कि एक पत्ता ही किसी इंसान को बारिश में छाते की तरह ढक सकता है. इस पूरे पौधे की कुल ऊंचाई लगभग 50 फीट तक पहुंच सकती है, जो किसी बड़े आम या महुआ के पेड़ जितनी होती है.

​क्या इस केले को छीलकर खाया जा सकता है?

​यह सबसे बड़ा सवाल है जो हर किसी के दिमाग में आता है. जब इतना बड़ा पेड़ है, तो केला भी कितना बड़ा होगा? इस पेड़ पर जो केले का गुच्छा लगता है, एक अकेला केला भी साइज में काफी बड़ा होता है.

​क्यों खास है यह अनोखा पेड़?

​यह विशाल पौधा प्रकृति प्रेमियों और वैज्ञानिकों के बीच हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है. इतनी ऊंचाई पर और इतने भारी-भरकम वजन के साथ खड़े रहना इस पौधे की मजबूती को दिखाता है. 

ये भी पढ़ें- एक प्लेट चिप्स चाट और साल के 14 लाख रुपये? जानिए क्या है इस वायरल वीडियो का सच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana, Banana Facts, Banana Fact That Will Shock You, Kela Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com