विज्ञापन

मोमो के साथ चाहिए बाजार जैसी तीखी चटनी? टमाटर और लाल मिर्च से घर पर बनाएं ये मजेदार रेसिपी

घर पर बाजार जैसी गाढ़ी और तीखी मोमो चटनी बनाना बेहद आसान है. टमाटर, सूखी लाल मिर्च, लहसुन और कुछ मसालों से मिनटों में स्वादिष्ट चटनी तैयार कर सकते हैं. जानिए इसकी आसान रेसिपी और बनाने का तरीका.

मोमो के साथ चाहिए बाजार जैसी तीखी चटनी? टमाटर और लाल मिर्च से घर पर बनाएं ये मजेदार रेसिपी
मोमो चटनी बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
ndtv

सड़क किनारे मिलने वाले मोमो का स्वाद तो आपने खूब चखा होगा, लेकिन असली मजा तो उसकी तीखी और गाढ़ी लाल चटनी के साथ ही आता है. कई बार घर पर मोमो तो बन जाते हैं, लेकिन बाजार जैसी चटनी नहीं बन पाती. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान चीजों की मदद से घर पर ही मोमो वाली चटनी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको टमाटर, सूखी लाल मिर्च, लहसुन और अदरक की जरूरत होगी. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

मोमो चटनी बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

मोमो चटनी बनाने के लिए टमाटर 500 ग्राम, सूखी लाल मिर्च 10 से 12, लहसुन 10 से 12 कलियां, अदरक 3 से 4 छोटे टुकड़े, हरा धनिया थोड़ा सा, प्याज 1 बारीक कटा हुआ, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच, सोया सॉस 1 छोटी चम्मच, टोमैटो केचप 2 छोटी चम्मच, तेल और नमक  जरूरत के अनुसार आदि.

सबसे पहले टमाटर और मिर्च को उबाल लें

चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में करीब एक लीटर पानी डालकर गर्म करें. इसमें सूखी लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और टमाटर डाल दें. अब थोड़ा हरा धनिया डालकर कड़ाही को ढक दें. मीडियम आंच पर करीब 4 से 5 मिनट पकाएं. जब टमाटर नरम होकर अपनाा छिलका छोड़ने लगें तो गैस बंद कर दें. टमाटर ठंडे होने पर उनका छिलका उताार लें.

बिना पानी डाले तैयार करें गाढ़ा पेस्ट

बता दें कि अब उबले हुए टमाटर, लाल मिर्च, अदरक और लहसुन को मिक्सर जार में डालें. इन्हें बिना पानी मिलाए बारीक पीस लें. टमाटर में पहले से पानी मौजूद होता है, इसलिए अलग से पाानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

प्याज और मसालों से बढ़ाएं चटनी का स्वाद

अब कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें और बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके बाद तैयार टमाटर वाला पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब नमक, सोया सॉस और टोमैटो केचप डाल दें. मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं. अगर आपको ज्यादा खट्टा स्वााद पसंद है तो थोड़ा विनेगर भी मिला सकते हैं.

फ्रिज में एक हफ्ते तक कर सकते हैं स्टोर

इसके अलावा, जब चटनी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसे पूरी तरह ठंडा होने के बाद साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें. इसकी शेल्फ लाइफ तय नहीं है, इसलिए हमेशा साफ और सूखा चम्मच इस्तेमाल करें. अगर चटनी के रंग, खुशबू या स्वाद में बदलााव दिखे तो इसका इस्तेमाल न करें. इस तरह घर पर बनी तीखी और चटपटी चटनी को आप मोमो के अलाावा स्प्रिंग रोल, कटलेट और दूसरे स्नैक्स के साथ भी परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें- टमाटर का सूप कैसे बनाते हैं? घर पर बनाएं होटल जैसा क्रीमी और टेस्टी टोमैटो सूप

ये भी पढ़ें- टमाटर वाले चावल कैसे बनाएं? जानिए कम समय में झटपट टमाटर पुलाव बनाने का आसान तरीका

ये भी पढ़ें- घर पर बाजार जैसी स्वादिष्ट टॉफी कैसे बनाएं? जानें स्वाद और सेहत से भरपूर बादाम Toffee बनाने की आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें- आंवला की चटनी कैसे बनाएं? कच्चे आंवले की चटपटी चटनी बनाने का तरीका

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Easy Chutney Recipe, Easy Chutney Recipe For Summer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com