विज्ञापन

टमाटर का सूप कैसे बनाते हैं? घर पर बनाएं होटल जैसा क्रीमी और टेस्टी टोमैटो सूप

घर पर टोमैटो सूप होटल जैसा नहीं बनता? परेशान न हों, यहां जानते हैं घर पर टैंगी और क्रीमी टोमैटो सूप बनाने का आसान तरीका-

टमाटर का सूप कैसे बनाते हैं? घर पर बनाएं होटल जैसा क्रीमी और टेस्टी टोमैटो सूप
Tomato Soup Recipe : टमाटर का सूप कैसे बनाएं?

सर्दियों की शाम हो या हल्की भूख, ऐसे में अगर गर्मागर्म टमाटर का सूप मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है. लेकिन अक्सर लोगों को घर पर सूप बने टोमैटो सूप पसंद नहीं आते हैं, क्योंकि इसका स्वाद रेस्टोरेंट या होटल जैसा नहीं होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान न हों. यहां हम आपको टमाटर सूप की ऐसी टैंगी और स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे, जो बिल्कुल होटल जैसी लगेगी. ये रेसिपी यूट्यूब चैनल Cooking With Chef Ashok पर शेयर की गई है. वीडियो में कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स के साथ टोमैटो सूप बनाना बताया है, जो स्वाद में शानदार होने के साथ हेल्दी भी है. यहां जानते हैं पूरी रेसिपी-

वीडियो में देखें रेसिपी...


घर पर टोमैटो सूप कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • हाइब्रिड टमाटर - 1 किलो 
  • प्याज - 1
  • अदरक - 1 छोटा टुकड़ा 
  • लहसुन की कलियां - 5-6 
  • धनिया के डंठल
  • गाजर - 1
  • थोड़ा सा चुकंदर
  • वेजिटेबल ऑयल - 1 बड़ा चम्मच 
  • बटर - 1 क्यूब 
  • तेजपत्ता - 2 
  • काली मिर्च - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • चीनी - आधा छोटा चम्मच 
  • गर्म पानी
  • क्रीम - सर्व करने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धोकर उनका ऊपरी हिस्सा निकाल दें और मोटा-मोटा काट लें. प्याज, अदरक, लहसुन, धनिया के डंठल, गाजर और सैलरी को भी काटकर तैयार कर लें. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल और बटर गर्म करें. इसमें तेजपत्ता और काली मिर्च डालें. फिर प्याज, लहसुन, अदरक, सैलरी और लीक डालकर मध्यम आंच पर हल्का भून लें.

इसके बाद कटे हुए टमाटर, गाजर, नमक और चीनी डालें. बेहतर रंग के लिए थोड़ा सा चुकंदर भी मिला दें. तेज आंच पर 2 मिनट पकाने के बाद गैस धीमी कर दें और ढककर 5-6 मिनट तक पकाएं, ताकि टमाटर अच्छी तरह गल जाएं.

जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए तो उसमें गर्म पानी डालें और 12-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें. इसके बाद तेजपत्ता निकाल दें और सूप को छान लें. बची हुई सब्जियों को ठंडा करके बिना पानी के पीस लें और फिर दोबारा छानकर सूप में मिला दें. अब सूप को फिर से उबालें और स्वाद चेक करें. जरूरत लगे तो नमक या थोड़ी चीनी मिला सकते हैं. 2-3 मिनट उबालने के बाद गैस बंद कर दें. चाहें तो ऊपर से थोड़ी क्रीम डालें.

क्रूटोंस बनाने का तरीका

ब्राउन या व्हाइट ब्रेड के किनारे काट लें. दोनों तरफ हल्का बटर लगाकर तवे पर 3-4 मिनट सेकें. ब्रेड क्रिस्पी होने पर छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें. इन्हें सूप के साथ परोसें. गरमा-गरम टोमैटो सूप क्रीम और क्रूटोंस के साथ सर्व करें और होटल जैसा स्वाद घर पर ही लें.

ये भी पढ़ें - कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का कर रहा है मन तो झटपट बनाएं टमाटर सूप, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Tomato Soup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com