विज्ञापन

1 मिनट से भी कम समय में बनेंगी 2 रोटियां! शेफ पंकज भदौरिया ने बताया दोस्ती की रोटी बनाने का हैक

गर्मियों में आपको भी रोटी बनाने के नाम से ही डर लगता है तो, अब इस डर को छोड़ दीजिए. शेफ पंकज भदौरिया ने एक ऐसा हैक शेयर किया है जिसकी मदद से आप 1 मिनट से भी कम समय में एक बार में 2 रोटी बना सकते हैं. जो यकीनन आपके समय को आधा कर देगा. तो चलिए जानते हैं कैसे बनती है दोस्ती की रोटी.

1 मिनट से भी कम समय में बनेंगी 2 रोटियां! शेफ पंकज भदौरिया ने बताया दोस्ती की रोटी बनाने का हैक
1 मिनट से भी कम समय में बनेंगी 2 रोटियां!

गर्मियों के मौसम में किचन में जाना किसी भट्टी में जाने से कम नहीं लगता है. भीषण गर्मी, गर्म हवाएं और उमस वहीं किचन की गर्मी के बारे में सोचते ही डर लग जाता है. इसलिए हम अक्सर ऐसी ट्रिक्स ढूंढते हैं जिनकी मदद से किचन के काम को जल्दी निपटाया जा सके. सब्जी, दाल बनाने तक को सही है कुकर चढ़ाया और बाहर लेकिन जब बारी रोटी की आती है तो सोच कर ही पसीना निलकने लगता है. 

गर्मियों में रोटी बनाने की मन बिल्कुल भी नहीं करता है. लेकिन इसके बिना हर रोज खाना खाया भी नहीं जा सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ट्रिक जिसकी मदद से आप एक बार में ही एक साथ 2 रोटियां बना सकते हैं. मतलब आपका टाइम आधा हो जाएगा. 

फेमस शेफ पंकज भदौरिया ने इसको दोस्ती की रोटी का नाम दिया है. उन्होंने स्टेप-बाय-स्टेप बताया है कि आप इन दोस्ती की रोटी को कैसे बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उनकी ये ट्रिक.

स्टेप 1- दोस्ती वाली रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ कर तैयार कर लें. 

स्टेप 2- अब आटे की 2 एक बराबर साइज की लोई बना लें. हाथों की मदद से इन्हें शेप दें. 

स्टेप 3- अब एक लोई पर तेल लगाएं और उसके ऊपर सूखा आटा लगाइए और दोनों लोई को एक साथ जोड़ लें. 

स्टेप 4- अब हल्के हाथों की मदद से रोटियों को बेल लीजिए. अब तवे पर रोटियों को डालकर दोनों तरफ से सेकिए. 

स्टेप 5- जब आप तपे पर चिपकी रोटी डालेंगे तब वो एक दूसरे से अलग हो जाएंगी. 

स्टेप 6- अब दोनों रोटियों को तवे पर सेंकने के बाद गैस पर सेंक लीजिए. 

स्टेप 7- 1 मिनट से भी कम समय में आपकी दो रोटियां बनकर तैयार हो गई हैं. 

यहां देखें वीडियो

तो अगर आप भी गर्मियों में किचन में घंटों खड़े होकर रोटी बनाते हैं तो आप इस ट्रिक को ट्राई करें और अपने काम को कम करने के साथ ही अपना समय भी बचाएं. 

ये भी पढ़ें: मैंने रोटी का आटा गूंथने में किया ये छोटा सा बदलाव, रूई जैसी मुलायम बनती है रोटियां, घंटो रहती हैं फ्रेश

ये भी पढ़ें: रूई जैसी मुलायम बनेंगी रोटियां, बस आटा गूंथते समय इस तरह से मिला दें पानी, फिर देखें कमाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Make Roti Fast, Quick Roti Recipe For Bachelors And Working Professionals, Chef Pankaj Bhadauria Cooking Tips, Food, Cooking Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com