विज्ञापन

रूई जैसी मुलायम बनेंगी रोटियां, बस आटा गूंथते समय इस तरह से मिला दें पानी, फिर देखें कमाल

अगर आप भी घर पर रूई जैसी मुलायम रोटी बनाना चाहते हैं तो यहां पर हम आपको आटा गूंथने की एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसकी मदद से आप बिल्कुल परफेक्ट रोटी बना पाएंगे, वो भी बिना किसी मेहनत के.

रूई जैसी मुलायम बनेंगी रोटियां, बस आटा गूंथते समय इस तरह से मिला दें पानी, फिर देखें कमाल
Soft Roti Tips: आपकी रोटी को सॉफ्ट बनाएंगे ये टिप्स.

Kneading Dough Method: घर में खाना बनाना कई लोगों को पसंद होता है. लेकिन बात जब रोटी बनाने की आती है तो वो प्रोसेस लोगों को थोड़ा लंबा और बोरिंग लगता है. क्योंकि रोटी बनाने के लिए पहले आटा गूंथना पड़ता है और फिर रोटी बनानी होती है. लेकिन कई बार रोटी बनाते हुए लोगों को एक दिक्कत होती है कि उनकी रोटी बनाने के बाद टाइट हो जाती है. रोटी को मुलायम बनाने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है जिससे आपकी रोटी मुलायम बने. इसके लिए आपको रोटी बनाने का सबसे पहला स्टेप यानि की आटे को सही से गूंथना आना चाहिए. तभी आपकी रोटी परफेक्ट बनेगी. तो चलिए आपको बताते हैं आटा गूंथने की एक ऐसी ट्रिक जो आपको रोटी बनाने का एक्सपर्ट बना देगी. 

ये भी पढ़ें: सर्दियों में रोटियां हो जाती हैं टाइट? इन 4 नुस्खों से घंटों रहेंगी रुई सी मुलायम रोटी

आटा गूंथने का नया तरीका

आटा गूंथने के लिए अमूमन लोग बर्तन में आटा ले लेते हैं और फिर उसमें धीरे-धीरे पानी डालकर के उसको गूंथते हैं. लेकिन हम आपको बताएंगे आटा गूंथने की एक ऐसी तकनीक जो आपके आटे को बिल्कुल सही तरीके से गूथने में मदद करेगी. जब आप कटोरी से पानी डालते हैं तो पानी एक ही जगह पर ज्यादा पड़ जाता है और गीला हो जाता है. इस ट्रिक में आपके आटे पर नल  की हल्की धार पूरे आटे पर समान रूप से गिरती है, जिससे हर कण में बराबर नमी जाती है. 

कैसे गूंथे आटा

आटा गूंथने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा निकाल लें. अब इसमें नमक डालकर के पूरे आटे में अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब बर्तन को नल के नीचे रखें और इसकी बिल्कुल धीमी से धार को आटे पर गिरते हुए आटे को गोल-गोल घुमाते रहें. ऐसा करने से पानी एक जगह जमा नहीं होगा और पूरा आटा धीरे-धीरे नमी सोखता जाएगा. यही मूवमेंट आटे को समान रूप से गीला करने का सीक्रेट है. जब आप देखें की आटा पूरी तरह से गीला हो गया है तो यही समय समय है कि आप नल को बंद कर दें. अब आटे को 4-5 मिनट तक हाथों से गूंथे. आपका परफेक्ट आटा बनकर तैयार है. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com