हर कोई चाहता है कि उसके पौधों में भरपूर फूल आएं, लेकिन सही देखभाल की कमी के चलते पौधों की ग्रोथ और फूल आना रुक जाते हैं. केला एक ऐसा फल है, जिसका छिलका भी बहुत फायदेमंद होता है. अक्सर, लोग केले के छिलके को कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन केले के छिलके पौधों के लिए बहुत ही काम आ सकते हैं. इसके छिलके से नेचुरल खाद बनाई जा सकती है. इसमें पोटैशियम, फॉस्फोरस और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की बढ़त और फूलों की खिलावट के लिए बहुत असरदार होते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं?
केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं?
घर पर जैविक खाद को बनाने के लिए आपको सिर्फ केले के छिलके और गुड़ का इस्तेमाल कैसे करें. इसके लिए पके केले और काला गुड़ लें. केले थोड़े पके हुए होने चाहिए. ये दोनों चीजें आसानी से मिल जाती हैं, इसलिए खाद बनाने में आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और कुछ अन्य खनिज पदार्थ पाए जाते हैं, पौधों के लिए अच्छे होते हैं. सबसे पहले, एक पका हुआ केला लें. इसे छीलकर इसका गूदा एक कटोरे में निकाल लें. अब इस गूदे को चम्मच की मदद से अच्छी तरह पीस लें. फिर केले के गूदे के बराबर मात्रा में काला गुड़ लें. गुड़ को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब इन दोनों चीजों को एक साफ प्लास्टिक या ढक्कन वाले कटोरे में डालें और अच्छी तरह मिला लें, ताकि एक समान मिश्रण बन जाए. इस तरह खाद बनाने की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी हो जाती है. जब केले और गुड़ का मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसे एक जार में भरकर ढक दें. इसे लगभग दस दिनों के लिए अलग रख दें. इसे पूरी तरह से बंद एयरटाइट जार में न रखें. इसे अच्छी तरह से ढककर रखें और हर एक-दो दिन में एक साफ चम्मच से मिश्रण को चलाते रहें. इसके बाद जब ये तैयार हो जाए तो जरूर के हिसाब से पौधों में डालते रहें.
केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें?
अगर, आपके पौधों की पत्तियां पीली पढ़कर सूख रही हैं, तो अब आपको बाजार से महंगे और केमिकल युक्त फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर केले के छिलके की मदद से ऑर्गेनिक लिक्विड टॉनिक बना सकते हैं. केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और पौधे की जड़ों के पास की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें. छिलकों के टुकड़ों को मिट्टी के अंदर दबाकर ऊपर से मिट्टी से ढक दें, ताकि उनमें फंगस न लगे. कुछ दिनों में अपने आप ही केले खाद बन जाएंगे और इससे पौधों को भरपूर मात्रा में पोषण भी मिलेगा.
केले के छिलके की खाद कैसे बनाएं
इस फर्टिलाइजर को बनाने के लिए 125 ग्राम केले के छिलके, 125 ग्राम एलोवेरा और 25 ग्राम गुड़ लें. इसके अलावा लगभग 1250 मिलीलीटर पानी लें. गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन सभी चीजों को पानी में डाल दें. इन सभी चीजों को किसी बोतल या कंटेनर में डालने के बाद अच्छी तरह हिलाएं, ताकि गुड़ पूरी तरह पानी में घुल जाए. इसके बाद कंटेनर को 7 दिनों तक छायादार जगह पर रख दें.
यह भी पढ़ें:- स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने का सही तरीका, घर पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ दिन में दिखेगा रिजल्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं