शाम को चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन हो तो ज्यादातर घरों में आलू, प्याज के पकौड़े बनाये जाते हैं. पर इस बार कुछ नया ट्राई करें – पालक पनीर के पकौड़े. ये खाने में बहुत ही टेस्टी और कुरकुरे लगते खाने में चाय के साथ मिला जाये तो अलग ही मजा होता है. अगर आप रोज़ एक जैसे पकौड़ों से बोर हो गए हैं, तो इस बार पालक पनीर के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं. ये स्वाद में लाजवाब हैं और बनाएं में भी बहुत आसान है. इसकी खास बात है कि ताजे पालक के पत्तों में मसालेदार पनीर की स्टफिंग भरी जाती है. जिसे पालक पनीर का पकौड़ों और भी टेस्टी बनता है.
इन्हें बेसन के घोल में लपेटकर तलने से ये बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं। आप इन्हें चाय के साथ या मेहमानों के लिए स्नैक्स में परोस सकते हो. चाहें तो डीप फ्राई की जगह एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
पालक का पकोड़ा कैसे बनाया जाता है
- पनीर की स्टफिंग के लिए, 150 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर, 1 प्याज (बारीक काटा), 3 हरी मिर्च (बारीक काटा), 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर नमक स्वादानुसार, बेसन के घोल के लिए, 1 कप बेसन, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, जरूरत के अनुसार पानी, पालक के ताजे पत्ते
- सबसे पहले एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हल्दी और नमक मिलाएं.
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बेसन का घोल तैयार कर लें, घोल ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए.
- पालक के पत्तों को धोकर अच्छे से सुखा लें. एक पत्ता लें, उस पर थोड़ा बेसन का घोल लगाएं, बीच में पनीर की स्टफिंग रखें और फोल्ड कर दें. ऐसे ही बाकी पत्तों को भी तैयार कर दे.
- अब इन तैयार पत्तों को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर एयर फ्रायर की बास्केट में रखें. एयर फ्रायर को 180 डिग्री पर सेट करके 25 मिनट तक पकाएं, जब तक सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं.
तैयार पकौड़ों को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें. शाम की चाय का साथ पालक और पनीर कि क्रिस्पी पकौड़ा का अलग हि माजा होता है.
प्रस्तुति: प्रिया कुमारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं