विज्ञापन

घर पर ही बनाएं फर्रुखाबाद की मशहूर चाट पापड़ी, स्वाद ऐसा कि दिवाना बना दे, चाट पापड़ी बनाने का आसान तरीका

आपको जब भी हल्की-फुल्की भूख लगे तो फर्रुखाबाद की स्पेशल पापड़ी चाट एक शानदार ऑप्शन है. इस चाट की सबसे बड़ी खासियत इसकी खस्ता और करारी पापड़ी है, जो बेहद कम तेल में तैयार की जाती है. यहां जानिए फर्रुखाबाद की मशहूर चाट पापड़ी कैसे बनाएं?

घर पर ही बनाएं फर्रुखाबाद की मशहूर चाट पापड़ी, स्वाद ऐसा कि दिवाना बना दे, चाट पापड़ी बनाने का आसान तरीका
फर्रुखाबाद की मशहूर पापड़ी चाट

अगर आपको रोज शाम के समय हल्की-फुल्की भूख लगती है और कुछ चटपटा-कुरकुरा खाने का मन करता है, तो फर्रुखाबाद की स्पेशल पापड़ी चाट एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. इस चाट की सबसे बड़ी खासियत इसकी खस्ता और करारी पापड़ी है, जो बेहद कम तेल में तैयार की जाती है. इसे आप चाय के साथ स्नैक के रूप में खा सकते हैं या फिर दही, चटनी और चाट मसाले के साथ चाट बनाकर खा सकते हैं. एक बार तैयार होने के बाद पापड़ी को कई दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर फर्रुखाबाद की मशहूर पापड़ी चाट कैसे बनाएं?

फर्रुखाबाद की मशहूर चाट पापड़ी कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @NishaMadhulika नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में निशा मधुलिका ने फर्रुखाबाद की मशहूर पापड़ी बनाने का आसान तरीका और सही तरीका बताया है. इस पापड़ी को बनाने के लिए गेहूं का आटा और मैदा बराबर मात्रा में लें. इसके साथ बारीक सूजी, थोड़ा तेल, नमक और अजवाइन मिलाएं. सूजी पापड़ी को कुरकुरा बनाती है, जबकि अजवाइन स्वाद और खुशबू बढ़ाती है. इसके बाद आटा गूंथें.

आटा गूंथने का सही तरीका

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद धीरे-धीरे पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा तैयार करें. आटा न ज्यादा नरम होना चाहिए और न ही बहुत सख्त. इसके बाद इसे 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. ताकि आटा अच्छी तरह सेट हो जाए.

पतली पापड़ी बेलें

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें रोटी से भी ज्यादा पतला बेलें. कोशिश करें कि पूरी पापड़ी एक जैसी मोटाई की हो. इसके बाद सभी पापड़ियों को कपड़े पर फैलाकर लगभग आधे घंटे के लिए रख दें, ताकि उनकी एक्स्ट्रा नमी निकल जाए.

तलते समय रखें इन बातों का ध्यान

पापड़ी तलने के लिए तेल मध्यम गर्म होना चाहिए. पापड़ी को धीरे से तेल में डालें और हल्का दबाते हुए दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि आंच बहुत तेज न हो, वरना पापड़ी बाहर से जल्दी पक जाएगी लेकिन करारी नहीं बनेगी. पापड़ी बनाने के बाद चाट के लिए उबले काले चने, उबले आलू, बारीक कटे टमाटर, हरा धनिया और हरी मिर्च का उपयोग करें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, साधारण नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाकर स्वादिष्ट मिश्रण तैयार करें.

दही और चटनी से बढ़ेगा स्वाद

तैयार पापड़ी के ऊपर चाट का मिश्रण फैलाएं. फिर फेंटा हुआ दही, हरी चटनी और मीठी चटनी डालें. ऊपर से चाट मसाला और हरा धनिया छिड़क दें. इससे चाट का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें:- स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- कुकर में कढ़ी-चावल कैसे बनाएं? शेफ से जानें 15 मिनट में कढ़ी-चावल एक साथ बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- ठेले जैसा गोलगप्पे का पानी घर पर कैसे बनाएं? खट्टा-मीठा तीखा पानी बनाने की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें:- बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने का सही तरीका, घर पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ दिन में दिखेगा रिजल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farrukhabad, Papdi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com