सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और ठंड के मौसम में पालक, मेथी और गाजर बहुत ज्यादा पसंद की जाती है. लेकिन अक्सर लोग इन्हें अलग-अलग बनाते हैं. अगर आप रोजाना एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और कुछ स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो गाजर, पालक और मेथी से बनी देसी स्टाइल सूखी सब्जी आपको बहुत पसंद आएगी. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं होती. बस गाजर की मिठास, मेथी का हल्का स्वाद और पालक की पौष्टिकता मिलकर इस सब्जी को ज्यादा स्वादिष्ट बनाती है. चलिए आपको बताते हैं घर पर गाजर पालक मेथी आलू की सब्जी कैसे बनाएं?
गाजर पालक मेथी आलू की सब्जी कैसे बनाएं?
यूट्यूब पर @Nirmalakumari'skitchen नाम के चैनल एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने गाजर पालक मेथी आलू की सब्जी बनाने का सबसे सही तरीका बताया है. इसे बनाने के लिए एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें जीरा और एक चुटकी हींग डालें. जब जीरा चटकने लगे तो एक बड़ा बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें. प्याज को ज्यादा ब्राउन नहीं करना है.
अब कड़ाही में कटी हुई गाजर और एक आलू डाल दें. दोनों को 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. मसालों को सब्जियों के साथ कुछ मिनट तक पकने दें. अब इसमें बारीक कटी पालक और हरी मेथी डालें. पालक और मेथी डालने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है ताकि उनमें मिट्टी न रह जाए.
टमाटर और लहसुन का तड़का लगाएं
जब पालक और मेथी थोड़ी नरम हो जाएं, तब इसमें दो कटे हुए टमाटर डाल दें. ढककर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं. जब सब्जी लगभग तीन-चौथाई पक जाए, तब इसमें कुटा हुआ लहसुन डालें. इस स्टेज पर लहसुन डालने से उसकी खुशबू और स्वाद दोनों बरकरार रहते हैं, जिससे सब्जी का स्वाद और बढ़ जाता है.
धीमी आंच पर पकाएं
इसे धीमी आंच पर पकाएं. धीमी आंच पर पकाने से पालक और मेथी अपना नेचुरल पानी छोड़ती हैं, जिससे सब्जी बिना एक्स्ट्रा पानी के अच्छे से पक जाती है. इससे स्वाद भी बेहतर आता है. जब सब्जियां पूरी तरह गल जाएं, तब तेज आंच पर 1 से 2 मिनट चलाकर बचा हुआ पानी सुखा लें. इससे सब्जी एकदम सूखी और स्वादिष्ट बन जाएगी.
यह भी पढ़ें:- धनिया कैसे लगाएं? बीज लगाने से लेकर हरा धनिया काटने तक, जानें 5 दिन में धनिया उगाने का सही तरीका
यह भी पढ़ें:- कुकर में कढ़ी कैसे बनाएं? कुकर में कढ़ी बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- कुकर से कंबल कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- नारियल के छिलकों से सजाएं बालकनी, लटकने वाले प्लांटर से लेकर कैंडल होल्डर तक, जानिए शानदार DIY आइडिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं